{"_id":"5cb87e51bdec2214720fc867","slug":"general-elections-2019-bangladeshi-actor-gazi-abdul-noor-told-to-leave-india-for-attending-tmc-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और बांग्लादेशी अभिनेता को भारत छोड़ने का आदेश, तृणमूल कांग्रेस का किया प्रचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक और बांग्लादेशी अभिनेता को भारत छोड़ने का आदेश, तृणमूल कांग्रेस का किया प्रचार
Thu, 18 Apr 2019 08:14 PM IST
अमर शर्मा
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 18 Apr 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस की रैली (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में एक चुनावी रैली में हिस्सा लेने वाले बांग्लादेशी अभिनेता गाजी अब्दुल नूर को तुरंत भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी। फिरदौस अहमद के बाद नूर दूसरे बांग्लादेशी अभिनेता हैं जिन्हें ‘भारत छोड़ने’ का नोटिस दिया गया है। वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद नूर भारत में रुके हुए थे।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘वीजा नियमों के विपरीत ज्यादा समय तक रूकने के लिए उपयुक्त कदम उठाए जा रहे हैं।’’ खबरों में बताया गया है कि नूर ने दमदम से टीएमसी उम्मीदवार सौगत राय के लिए कथित तौर पर चुनाव प्रचार किया।
केंद्र सरकार ने मंगलवार को अहमद को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस जारी किया था और एक राजनीतिक दल के लिए कथित तौर पर प्रचार करने को लेकर उनका बिजनेस वीजा रद्द कर दिया। अहमद ने पश्चिम बंगाल के रायगंज में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार की एक रैली में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
बांग्लादेशी अभिनेता द्वारा वीजा नियमों के उल्लंघन के लिए ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने ये कदम उठाए। भाजपा ने इस सिलसिले में चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है।