फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   General election 2019: west-bengal/kolkata from rahul gandhi meeting uncontrolled crowd in malda

बंगाल: रैली से पहले जमकर चलीं कुर्सियां, राहुल ने पीएम मोदी और ममता को बताया झूठा

Sat, 23 Mar 2019 04:39 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sat, 23 Mar 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
General election 2019: west-bengal/kolkata from rahul gandhi meeting uncontrolled crowd in malda
मालदा में राहुल गांधी की रैली - फोटो : Twitter @INC

पश्चिम बंगाल के मालदा में रैली के दौरान राहुल गांधी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा ममता बनर्जी सरकार पर भी आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि चौकीदार ने वादा किया था कि रोजगार मिलेगा, किसानों का भला होगा, लेकिन कुछ नहीं किया। एक तरफ मोदी झूठ बोलते हैं तो दूसरी तरफ सीएम ममता बनर्जी झूठे वादे करती हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में आपने सालों सीपीएम को देखा, उन्होंने एक संगठन की सरकार चलाई। फिर आपने ममता जी को चुना। जो अत्याचार सीपीएम के समय होता था वहीं अत्याचार आज ममता जी के समय हो रहा है। यहां कांग्रेसियों को मारा जाता है। बंगाल को सिर्फ एक व्यक्ति चलाती हैं। क्या एक व्यक्ति को प्रदेश को चलाने देना चाहिए? बंगाल की प्रगति के लिए कांग्रेस की सरकार जरूरी है। बंगाल में कांग्रेस लड़कर अपनी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा, यहां विचारधारा की लड़ाई चल रही है। यह कांग्रेस का गढ़ है। धोखा देकर बंगाल में काम नहीं किया जाता है। पिछले पांच सालों में मोदी ने 15 लोगों का साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। ममता, अरुण जेटली और पीएम मोदी आम लोगों का, किसानों का कर्जा माफ नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में 502 रुपये किसानों को दिए जाते हैं। किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया जाता है। सब जगह बेरोजगारी है। ममता ने न तो किसान का माफ किया और न ही रोजगार दिया। हमने ऐतिहासिक निर्णय लिया है कि कम आदमनी वाले लोगों के खाते में सीधे पैसे भेजे जाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो मैं आपकी जरूरतों को पूरा करूंगा। मैं आपकी मदद करूंगा। ये पुराना रिश्ता है, ये राजनीतिक रिश्ता नहीं है, दिल का रिश्ता है।

रैली में भीड़ हुई बेकाबू

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के चंचल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा से पहले अराजक स्थिति देखने को मिली। खबरों के मुताबिक राहुल की सभा शुरू होने से कुछ समय पहले समर्थकों के बीच जमकर कुर्सियां चलीं।



मुख्य मंच पर स्थानीय और कुछ शीर्ष नेताओं की उपस्थिति के बीच भीड़ बेकाबू हो गई। लोग मुख्य मंच के लिए बने बैरिकेडिंग को तोड़ अंदर प्रवेश कर गए। पुलिस की सक्रियता के बीच हालात को काबू करने की कोशिश की गई। पुलिस जवानों के मौजूद रहते भी समर्थक एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकते रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति संभाली। राहुल गांधी बिहार के पूर्णिया में चुनावी सभा समाप्त कर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के चंचल पहुंचे थे। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed