{"_id":"5c962f55bdec2207143e90b0","slug":"general-election-2019-ravishankar-prasad-to-rahul-gandhi-how-how-ur-asset-grew-to-9-cr-from-55-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविशंकर प्रसाद का राहुल पर निशाना, 55 लाख रुपये से नौ करोड़ के मालिक कैसे हो गए?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रविशंकर प्रसाद का राहुल पर निशाना, 55 लाख रुपये से नौ करोड़ के मालिक कैसे हो गए?
Sat, 23 Mar 2019 06:36 PM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 23 Mar 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी-रविशंकर प्रसाद(File Photo)
- फोटो : Twitter
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनकी आय पर सवाल उठाया है। उन्होंने शनिवार को सवाल किया कि बतौर सांसद जब राहुल गांधी का वेतन ही उनकी आय का जरिया है, तो 10 साल में वह 55 लाख से नौ करोड़ रुपये के मालिक कैसे हो गए?
विज्ञापन
RS Prasad: Rahul Gandhi is an MP, his source of income is salary, there's no other clear source. In 2004 election affidavit, he declared his wealth to be ₹55,38,123, it came to ₹2 cr in 2009 & to ₹9 cr in 2014; we would like to know how your asset grew to ₹9 cr from ₹55 lakh pic.twitter.com/LY7hV7FONx
— ANI (@ANI) March 23, 2019
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के चुनावी नामांकन में दिए जाने वाले शपथ पत्र को आधार बनाते हुए कहा कि राहुल गांधी एक सांसद हैं, उनकी आय का स्रोत उनका वेतन है और 2004 में उनकी संपत्ति 55 लाख 38 हजार 123 रुपये की थी। साल 2009 में उनकी संपत्ति दो करोड़ और साल 2014 में नौ करोड़ कैसे हो गई? उन्होंने पूछा, हमलोग यह जानना चाहते हैं कि 55 लाख रुपये से आपने अपनी संपत्ति नौ करोड़ रुपये तक कैसे बढ़ाई?
विज्ञापन
मालूम हो कि इससे पहले भी एडीआर की रिपोर्ट में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, सपा नेता मुलायम सिंह यादव की संपत्ति 13 साल में 10 गुना बढ़ने का खुलासा हुआ है। वहीं, भाजपा नेता मेनका गांधी की संपत्ति 5 गुना बढ़ी है।