{"_id":"5c9c9823bdec2213f932f723","slug":"general-election-2019-lalu-yadav-son-tejpratap-may-field-two-candidates-from-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार की दो सीटों पर उम्मीदवार उतार सकते हैं तेजप्रताप यादव, मनाने की कोशिशें जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार की दो सीटों पर उम्मीदवार उतार सकते हैं तेजप्रताप यादव, मनाने की कोशिशें जारी
Thu, 28 Mar 2019 04:00 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Thu, 28 Mar 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
तेजप्रताप यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर राजद अध्यक्ष लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव खुश नजर नहीं आ रहे। वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिवहर और जहानाबाद सीट से अपना उम्मीदवार उतार सकते हैं। तेजप्रताप इसको लेकर तेजस्वी यादव को मनाने की भी कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी मेरी बात मानेंगे और दोनों सीटों से उम्मीदवार उतारने देंगे। वहीं तेजप्रताप ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार भी तय कर लिए हैं। उन्होंने शिवहर के लिए अंगेश सिंह जबकि जहानाबाद के लिए चंद्रप्रकाश का नाम आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
उन्होंने साफ कहा कि तेजस्वी और मेरे बीच कोई मतभेद नहीं है। युवाओं को राजनीति में मौका मिलना चाहिए और यह तो युवाओं का ही देश है। इधर महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एनडीए, बिहार में अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुका है जबकि महागठबंधन को करना अभी बाकी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बिहार में भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दूसरी ओर आरजेडी 20, कांग्रेस 9, रालोसपा 5, हम 3 और वीआईपी 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में लोकसभा की 40 सीटें हैं और यहां सात चरणों में चुनाव होंगे। वहीं मतगणना 23 मई को होगी।