फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   General election 2019: BJP quits four MPs ticket in third list for Maharashtra

महाराष्ट्र: भाजपा की तीसरी सूची में कटा चार सांसदों का टिकट

Sat, 23 Mar 2019 03:26 PM IST
आसिम खान भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Sat, 23 Mar 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
General election 2019: BJP quits four MPs ticket in third list for Maharashtra
a

भाजपा ने महाराष्ट्र में छह उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची में चार मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार के गढ़ बारामती से मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ एक महिला उम्मीदवार को खड़ा किया है। ताजा सूची में विभिन्न राज्यों के 36 उम्मीदवारों के नाम हैं। महाराष्ट्र से छह उम्मीदवारों के साथ भाजपा ने अब तक 22 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भगवा पार्टी शिवसेना के साथ गठबंधन में कुल 48 सीटों में से 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। शेष सीटों पर शिवसेना चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


भाजपा ने साल 2014 में महाराष्ट्र में 24 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था और 22 पर जीत दर्ज की थी। जिन लोगों को टिकट देने से इनकार किया गया है, उनमें प्रमुख नाम है डिंडोरी के सांसद हरिश्चंद्र चव्हाण का। वह 2009 से आदिवासी बहुल इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बार पार्टी ने राकांपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई भारती पवार पर भरोसा जताया है जो 2014 के चुनाव में भारी अंतर से चव्हाण से हार गई थीं।
विज्ञापन


भाजपा ने पुणे जिले में बारामती सीट से शरद पवार की बेटी सुले के खिलाफ दौंड के विधायक राहुल कुल की पत्नी कंचन कुल को मैदान में उतारा है। राहुल कुल राष्ट्रीय समाज पक्ष के विधायक हैं जो महाराष्ट्र में भाजपा की गठबंधन सहयोगी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पहले कहा था कि पार्टी बारामती सीट जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे निर्वाचन सीट पर भी बदलाव किया गया है जहां मौजूदा सांसद अनिल शिरोले की जगह कैबिनेट मंत्री गिरीश बापत को उम्मीदवार बनाया गया है। सोलापुर में भाजपा ने मौजूदा सांसद शरद बंसोड के स्थान पर जयसिद्धेश्वर स्वामी को टिकट दिया है। स्वामी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।


साल 2014 के चुनाव में बंसोड ने शिंदे को उनके गढ़ में हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव से एक अन्य सांसद ए टी नाना पाटिल का भी टिकट काट दिया गया है। पार्टी ने स्मिता उदय वाघ को टिकट दिया है। इससे पहले 16 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (नागपुर) और डॉ. सुभाष भामरे (धुले) समेत 14 सांसदों को फिर से उम्मीदवार बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed