फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   General Election 2019: BJP Candidates list released, tickets cuts of MP, seat changed of Minister

भाजपा ने बदली इस केंद्रीय मंत्री की सीट, पूर्व पीएम अटल बिहारी के भांजे समेत कई सांसदों का टिकट काटा

Sun, 24 Mar 2019 08:54 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 24 Mar 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
General Election 2019: BJP Candidates list released, tickets cuts of MP, seat changed of Minister
Jp Nadda

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी। शनिवार को जारी की गई इस सूची में छह राज्यों के 48 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। महासचिव जेपी नड्डा ने यह सूची जारी की। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की सीट बदल दी है। अब वह ग्वालियर की जगह मुरैना से चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा ने जिन उम्मीदवारों की सूची जारी की, वे झारखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मध्य प्रदेश और कनार्टक के हैं। इस सूची में झारखंड से 10, गुजरात से 15, मध्य प्रदेश से 15, गोवा के दो, हिमांचल के चार और कर्नाटक के दो प्रत्याशियों के नाम शामिल है।
विज्ञापन


कई मौजूदा सांसदों के टिकट काटे भी गए है। मध्य प्रदेश की मुरैना सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयीजी के भांजे और सांसद अनूप मिश्रा का टिकट भी काट दिया गया है। उनकी जगह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कई और सांसदों के टिकट काटे गए हैं। मध्य प्रदेश के शहडोल से मौजूदा सांसद ज्ञान सिंह को इस बार टिकट नहीं दिया गया है। उनकी जगह हिमाद्री सिंह चुनाव लड़ेंगी। वहीं, उज्जैन से मौजूदा सांसद प्रो. चिंतामणि मालवीय और भिंड से भागीरथ प्रसाद का टिकट काट दिया गया है।

प्रो. मालवीय और श्री प्रसाद की जगह क्रमश: अनिल फिरोजिया और संध्या राय चुनाव लड़ेंगीं। मध्य प्रदेश के ही बैतूल से मौजूदा सांसद ज्योति धुर्वे को भी पार्टी ने इस बार टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह दुर्गादास उइके को मौका दिया गया है। 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाई गईं उमा भारती, नहीं लड़ेंगी चुनाव

 इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री उमा भारती के चुनाव न लड़ने के निर्णय पर भी पार्टी महासचिव ने मुहर लगाई है। पार्टी ने अब उन्हें पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वह संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने को लेकर कार्य करेंगी। उमा भारती पहले ही चुनाव नहीं लड़ने की बात कह चुकी थीं। उनका कहना था कि उन्होंने 2016 में ही तय कर लिया था कि वह इस बार आम चुनाव चुनाव नहीं लड़ेंगी। बताया जाता है कि एक लंबी तीर्थयात्रा पर जाने की उनकी योजना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed