{"_id":"5c90b2c9bdec2214290191c4","slug":"general-election-2019-amit-shah-hits-out-at-rahul-over-arrest-of-engn-students-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरों की गिरफ्तारी को लेकर अमित शाह का राहुल पर निशाना, कहा- युवाओं को डराना बंद करें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंजीनियरों की गिरफ्तारी को लेकर अमित शाह का राहुल पर निशाना, कहा- युवाओं को डराना बंद करें
Tue, 19 Mar 2019 04:51 PM IST
Prabudhh Jain
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Tue, 19 Mar 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह-राहुल गांधी
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी समर्थक नारा लगाने पर बंगलूरू में कुछ इंजीनियरों को कथित तौर पर गिरफ्तार करने को लेकर मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा।उन्होंने कहा युवा, भविष्य को दिशा देने का काम करते हैं और उन्हें भारत के उन युवाओं को डराना बंद करना चाहिए, जिन्होंने आपकी राजनीति के ब्रांड को खारिज कर दिया है ।
विज्ञापन
शाह ने ट्वीट किया, "टुकड़े टुकड़े गैंग को गले लगाना और मोदी समर्थक नारे लगा रहे शांतिपूर्ण युवाओं को गिरफ्तार करना ? अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के चैंपियन कहां हैं ? कांग्रेस के युवराज को पता होना चाहिए कि जिस ओर युवा चलता है उस ओर युग चलता है । भारत के युवाओं को डराना बंद करें, जिन्होंने आपकी राजनीति के ब्रांड को खारिज कर दिया है।"
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष ने अपने ट्वीट के साथ अपनी पार्टी की कर्नाटक इकाई के एक पोस्ट को भी टैग किया, जिसमें कहा गया है कि बंगलूरू में मयंता टेक पार्क में मोदी समर्थक नारा लगाने के कारण कुछ इंजीनियरों को राज्य की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस कार्यक्रम को राहुल गांधी को संबोधित करना था।
विज्ञापन