फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gb road agent In every district of Uttar Pradesh

यूपी के हर जिले में है दिल्ली की 'बदनाम गली' का एजेंट

Thu, 01 Sep 2016 05:13 AM IST
पुनीत शर्मा/अमर उजाला, मथुरा
पुनीत शर्मा/अमर उजाला, मथुरा Updated Thu, 01 Sep 2016 05:13 AM IST
विज्ञापन
gb road agent In every district of Uttar Pradesh

प्रदेश के बड़े शहरों में दिल्ली की बदनाम गली (जीबी रोड) का नेटवर्क है। इन शहरों में सेक्स कारोबारियों ने अपने एजेंट छोड़ रखे हैं। यह लोग भोली भाली लड़कियों को शानदार जिंदगी का ख्वाब दिखाकर प्रेम जाल में फंसाते हैं और फिर देह व्यापार में धकेल देते हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही जो इनके कहने पर नहीं चलती है उसकी हत्या कर देते हैं। पांच हजार लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने वाले आफाक और सायरा की गिरफ्तारी के बाद जो नेटवर्क सामने आया है उसमें प्रदेश के सभी बड़े शहर शामिल हैं। इनके कई गुर्गों का नाता ब्रज क्षेत्र में भी पता चला है।
विज्ञापन


आफाक का नेटवर्क दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, आगरा और अलीगढ़ मंडल तक बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को इस दंपति से पूछताछ में जो जानकारी मिली है उसके बाद सभी जिलों में रैकेट से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जिलों से मांगी गई गुम लड़कियों की जानकारी

gb road agent In every district of Uttar Pradesh

पूर्व डीजीपी एके जैन का कहना है कि प्रदेश के बड़े शहरों में यह काला कारोबार कई दफा पकड़ा जा चुका है। जब लड़कियां बरामद की जाती थीं तो पता चलता था कि जिसके प्यार में आकर उन्होंने अपना घर छोड़ा था वही उन्हें बदनाम गलियों में छोड़ आया। इस प्रकार के कई खुलासे हो चुके हैं।

देह व्यापार के इस काले कारोबार का खुलासा होने के बाद सभी जिलों से गुम लड़कियों के बारे में जानकारी मांगी जा रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कहीं यह लड़कियां या महिलाएं भी इस गिरोह या ऐसे किसी दूसरे गिरोह के जाल में तो नहीं फंस गई हैं।

इनकी तलाश नए सिरे से की जाएगी। बाकायदा फोटो अलबम लेकर पुलिस निकलेगी। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस उनसे जो भी जानकारी मांगेगी उपलब्ध करा दी जाएगी।

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता

gb road agent In every district of Uttar Pradesh
Missing

मथुरा जिले में हाईवे, गोविंदनगर थाना, रिफाइनरी और शहर कोतवाली क्षेत्र में भी सेक्स रैकेट पकड़े जा चुके हैं। एक गेस्ट हाउस में भी यह देह का कारोबार पकड़ा जा चुका है। जब पुलिस ने यहां दबिश दी थी तो कई जिलों की लड़कियां यहां से बरामद की गई थीं।

शहर की पॉश कालोनी में एक महिला पूरा नेटवर्क चला रही थी। दिल्ली में जीबी रोड से देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश होने के बाद भारत-नेपाल की खुली सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

पकड़े गए रैकेट में अधिकांश लड़कियां नेपाल की हैं। जिन्हें रोजगार का झांसा देकर तस्करी के जरिए ले जाया जाता है। इस रास्ते से पूर्व में भी नेपाली युवतियों की तस्करी के मामले उजागर हो चुके  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed