फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gautam Khetan arrested in new cases of money laundering two days ED sent to custody

मनी लांड्रिंग के नए मामले में गौतम खेतान गिरफ्तार, दो दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया

Sun, 27 Jan 2019 06:59 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 27 Jan 2019 06:59 AM IST
विज्ञापन
Gautam Khetan arrested in new cases of money laundering two days ED sent to custody
गौतम खेतान - फोटो : इंडियन एक्सप्रेस
दिल्ली की एक अदालत ने कथित रूप से काला धन रखने और मनी लांड्रिंग के एक नए मामले में अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामले के आरोपी वकील गौतम खेतान को शनिवार को दो दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने मनी लांड्रिंग के तहत शुक्रवार की रात खेतान को गिरफ्तार किया था और शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया जहां ईडी ने सात दिन के लिए उसे हिरासत में दिए जाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


ईडी ने दावा किया था कि उसके पास अज्ञात संपत्तियों की जानकारी है जिसका मूल्य 500 करोड़ रुपये से अधिक है और ‘‘साजिश का पता लगाने’’ के लिए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जरूरत है। आयकर विभाग व्दारा काला धन (अघोषित विदेशी आय और संपत्ति) एवं कराधान अधिनियम 2015 की धारा 51 के तहत उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किए जाने के आधार पर ईडी ने पीएमएलए के तहत खेतान के खिलाफ एक नया आपराधिक मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


ईडी के विशेष लोक अभियोजकों डी पी सिंह और एन के मत्ता ने अदालती कार्यवाही के दौरान कहा कि मौजूदा मामले का कथित अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। ईडी ने आरोप लगाया कि वह (खेतान) अवैध रूप से कई विदेशी खातों का संचालन कर रहा हैं और इस तरह से उसके पास काला धन और संपत्तियां है। इसके बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट नीतू शर्मा ने आरोपी को दो दिन के लिए हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतान के वकील पी के दुबे ने हालांकि ईडी की दलीलों का विरोध किया और एजेंसी पर दस्तावेजों को गढ़ने का आरोप लगाया। वकील दुबे ने कहा कि मौजूदा मामला अगस्ता वेस्टलैंड मामले से संबंधित है जिसके लिए खेतान पर पहले से ही मुकदमा चल रहा है और वह जमानत पर है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान मामले की संख्या अगस्ता वेस्टलैंड मामले की है।

ईडी ने अपनी दलील में कहा, अगस्ता वेस्टलैंड में आए खाते के संबंध में हिरासत नहीं मांगी जा रही है। उसने एक कानूनी फर्म का संचालन कम किया है और धनशोधन का काम अधिक किया है। एजेंसी ने कहा, आईटी विभाग ने आकड़े दिए हैं जिसका हमें सत्यापन करना है। उसने इन आकड़ों को सत्यापित करने में मदद नहीं की। एजेंसी ने कहा कि साजिश का पता लगाने के लिए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जरूरत है।

ईडी ने कहा, इस मामले का अगस्ता वेस्टलैंड मामले से कोई लेना-देना नहीं है। सच्चाई का पता लगाने के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जरूरत है। बचाव पक्ष के वकील ने ईडी की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि आईटी विभाग मामले की पहले से ही जांच कर रहा है।

आयकर विभाग ने पिछले सप्ताह काला धन निरोधक कानून के तहत इस नए मामले में खेतान के खिलाफ छापेमारी की थी। ईडी और सीबीआई ने 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड मामले में अपनी जांच के सिलसिले में कुछ वर्ष पहले खेतान को गिरफ्तार किया था।


उन्होंने बताया कि दोनों एजेंसियों ने उसके खिलाफ एक आरोपपत्र भी दायर किया था और वह इस समय जमानत पर है। ऐसा माना जा रहा है कि अगस्ता वेस्टलैंड के साथ वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे में कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल से पूछताछ के बाद जांच एजेंसियों को खेतान के खिलाफ नया सुराग मिला है। मिशेल को गत दिसंबर में दुबई से प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया था
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed