{"_id":"57ad8dd84f1c1b2c45ee575b","slug":"gau-rakshaks-gau-vikashak-mamata-banerjee-west-bengal-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की बात पर ममता ने किया अमल, बंगाल में गोरक्षक बन रहे हैं 'गो विकाशक'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी की बात पर ममता ने किया अमल, बंगाल में गोरक्षक बन रहे हैं 'गो विकाशक'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 12 Aug 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरक्षकों के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी का बयान आने के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी व्हिप जारी कर दिया है कि गोरखधंधों में शामिल गोरक्षकों को बख्शा नहीं जाए, उनके खिलाफ कार्रवाई में प्रशासन कोई कोताही न बरते। ममता ने यह आदेश गृहमंत्रालय से जारी हुई एडवाइजरी के बाद दिया है। लेकिन दिलचस्प बाद यह है कि सूबे में गोरक्षकों ने खुद को 'गो विकाशक' बताना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पश्चिमी मिदनापुर में पुलिस ने एक गोरक्षक दल के खिलाफ सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया है। बीते दो हफ्तों में गोरक्षक दल ने दो सम्मेलन आयोजित किए थे। इन कार्यक्रमों को 31 जुलाई और 7 अगस्त की तारीख में दो जिलों में आयोजित किया गया था। राज्य में गोरक्षक समिति के अध्यक्ष सुब्रत गुप्ता ने बताया कि वह कभी गोरक्षक नहीं रहे, वह गो विकाशक हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनके पास गायों की सुरक्षा करने का अधिकार नहीं है। वे बिना हथियार वाली संस्था हैं। गुप्ता की मानें तो वह गायों का विकास करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके संगठन को गो विकाशक कहते हैं, जिसे गउ विकास प्रकाष्ठ का नाम दिया गया है। गुप्ता के मुताबिक उनके दल के लोग एक गैर सरकारी संस्था के सदस्य हैं, जिनका काम गायों का विकास करना है।
विज्ञापन
गुप्ता की मानें तो वे पीएम मोदी की बात और गृहमंत्रालय की एडवाइजरी से अवगत हैं, लेकिन वे डरे नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उनके गो विकाशक दल ने कुछ भी गलत नहीं किया है, उन्होंने किसी को चोट नहीं पहुंचाई है। हालांकि गुप्ता ने यह बात स्वीकारी कि वेस्ट मिदनापुर में पुलिस ने उनके लोगों को परेशान किया था।