{"_id":"64ede801ad7d84fd0301dd33","slug":"gas-cylinder-rate-political-reaction-pm-modi-jp-nadda-mamata-banerjee-arvind-kejriwal-nda-vs-india-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gas Cylinder Rate: PM मोदी बोले- परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी; ममता का तंज- 'इंडिया' की दो बैठकों का दबाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gas Cylinder Rate: PM मोदी बोले- परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी; ममता का तंज- 'इंडिया' की दो बैठकों का दबाव
Tue, 29 Aug 2023 06:13 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 29 Aug 2023 06:13 PM IST
सार
सिलेंडर के दाम में कटौती पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की दो बैठकें हुईं और दाम कम कर दिए गए।
विज्ञापन
सरकार के फैसले पर सियासत।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में प्रत्येक उपयोगकर्ता के लिए 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती का एलान कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के तहत 75 लाख नए गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लाभार्थियों को पहले से ही 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही है, लेकिन रेट कम होने से उन्हें भी फायदा होगा। यानी 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के लाभार्थियों को अब कुल 400 रुपये प्रति सिलेंडर की बचत होगी।
मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व अपने परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन होता है। गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा। मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे, ईश्वर से यही कामना है। इसके अलावा एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि अब उज्जवला लाभार्थियों को रसोई गैस में 400 रुपये की सब्सिडी और अन्य सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस में 200 रुपये की छूट मिलेगी।
सिलेंडर के दाम में कटौती पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की दो बैठकें हुईं और दाम कम कर दिए गए। ममता ने सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'अभी तक पिछले दो महीने में 'इंडिया' गठबंधन की सिर्फ दो बैठक हुई और आज हम देख रहे हैं कि एलपीजी गैस के दाम 200 रुपये कम कर दिए गए। ये है I.N.D.I.A. का दम!' ममता पोस्ट को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शेयर किया है।
विज्ञापन
सरकार के फैसले को सराहा
सरकार के फैसले को चुनावी कदम बताया
ओवैसी ने सरकार को घेरा
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत कम नहीं हो रही। G20 के लिए लगभग 3500-4000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अगर वही पैसा गैस सिलेंडर में दिया जाता तो गैस सिलेंडर सिर्फ 300 रुपए में आ जाता। आज भी कीमतें ज्यादा हैं। मैं नहीं समझता इस तरह गरीबों को कुछ फायदा होगा।

- LPG की कीमतों में कटौती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रति गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देना और 75 लाख अतिरिक्त उज्ज्वला कनेक्शन को मंजूरी देना PM मोदी का ऐतिहासिक फैसला है। इससे देश के 10.35 करोड़ लाभार्थियों को लाभ मिलेगा और उत्तर प्रदेश के 1.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी लाभान्वित होंगे। इससे हमारी माताओं-बहनों को अपनी रसोई चलाने में आसानी होगी।
- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। राखी के दौरान बहनें अपने भाई से कुछ शगुन की उम्मीद करती हैं, इसलिए यह हमारे लिए किसी शगुन से कम नहीं है।
सरकार के फैसले को चुनावी कदम बताया
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि ये 'जुमला' सरकार है। 200 रुपये कम करने से क्या होगा। जब हमारी सरकार थी तो दाम 400 रुपये प्रति सिलेंडर थे, आज 1150 रुपये हैं। इन्हें 500 या 700 रुपये कम करना चाहिए था। ये सब चुनावी 'जुमला' है। उन्होंने साढ़े चार साल तक महंगाई के बारे में नहीं सोचा। महंगाई और बेरोजगारी के कारण कर्नाटक की जनता ने उन्हें खारिज कर दिया इसलिए केंद्र सरकार डरी हुई है।
- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ 31 अगस्त से 1 सितंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक से पहले मुंबई पहुंचे। यहां तेजस्वी ने कहा कि यह दबाव है INDIA गठबंधन की दूसरी बैठक के बाद। उन्होंने (भाजपा) कीमतों में 200 रुपये की कमी की है। जब सब कुछ फाइनल हो जाएगा, तब आप INDIA गठबंधन की ताकत देखेंगे।