फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gangster Suresh Pujari deported to India from Philippines to be brought to Mumbai

शिकंजा: भारत लाया गया गैंगस्टर सुरेश पुजारी, 25 दिसंबर तक एटीएस की हिरासत में भेजा गया

Wed, 15 Dec 2021 04:38 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई,मुंबई
पीटीआई,मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Dec 2021 04:38 PM IST
सार

गैंगस्टर सुरेश पुजारी मंगलवार देर रात फिलीपींस से दिल्ली लाया गया जहां से उसे आईबी की टीम  के हवाले कर दिया गया है। इसके बाद उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
Gangster Suresh Pujari deported to India from Philippines to be brought to Mumbai
सुरेश पुजारी - फोटो : Social media

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और कर्नाटक में जबरन वसूली के कई मामलों में वांछित गैंगस्टर सुरेश पुजारी को फिलीपींस से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया है। बुधवार को उसे ठाणे की एक अदालत के सामने पेश किया गया जहां उसे 25 दिसंबर तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया। पुजारी, मुंबई के पास मुंबई, ठाणे, कल्याण, उल्हासनगर और डोंबिवली में भी जबरन वसूली के मामलों में वांछित है। मुंबई पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ कुल मिलाकर जबरन वसूली के 23 मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


आठ अलग अलग नामों से पासपोर्ट बनाकर पुलिस को देता था चकमा
सुरेश पुजारी, रवि पुजारी का खासमखास बताया जाता है। दो साल पहले उसके सेनेगल से लाया गया और 15 अक्तूबर को उसकी गिरफ्तारी फिलीपींस में इंटरपोल ने की थी। पुजारी के खिलाफ उगाही के कई मामले दर्ज थे। खुफिया विभाग को जानकारी मिली थी कि सुरेश पुजारी के पास आठ अलग अलग नामों से पासपोर्ट थे, जिससे वह दुनिया भर के पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहता था। मुंबई और ठाणे पुलिस ने 2017 और 2018 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


अपराध की शुरुआत अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और रवि पुजारी के साथ
अधिकारी ने कहा कि अपराध में अपने करियर की शुरुआत में, उसने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और रवि पुजारी के साथ काम किया और बाद में अपना खुद का गिरोह बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed