{"_id":"637dc737217605529965510c","slug":"gangster-amar-naiks-associate-caught-after-23-years-in-dacoity-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: गैंगस्टर अमर नाइक का करीबी पुणे से गिरफ्तार, डकैती के केस में 23 साल से था वांछित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: गैंगस्टर अमर नाइक का करीबी पुणे से गिरफ्तार, डकैती के केस में 23 साल से था वांछित
Wed, 23 Nov 2022 12:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 23 Nov 2022 12:39 PM IST
सार
एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी रवींद्र ढोले 50 को मंगलवार को पुणे जिले के जुन्नार तालुका के विट्ठलवाड़ी इलाके से मंगलवार को पकड़ा गया। धोले 26 साल का था तब उसे डकैती की तैयारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस ने गिरोहबाज अमर नाइक के एक करीबी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। डकैती के एक केस में वह 23 साल से वांछित था। उसे जवानी में पहली बार पकड़ा गया था, लेकिन फरार हो गया था। अब अधेड़ उम्र में फिर पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी रवींद्र ढोले 50 को मंगलवार को पुणे जिले के जुन्नार तालुका के विट्ठलवाड़ी इलाके से मंगलवार को पकड़ा गया। धोले 26 साल का था तब उसे डकैती की तैयारी के आरोप में भादंवि की धारा 399 के तहत और डकैती के इरादे से एकत्रित होने के आरोप में धारा 402 के तहत तथा 1998 के आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, वह इसके एक साल बाद ही लापता हो गया था। गैंगस्टर अमर नाइक दो दशक पहले पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा जा चुका है। ढोले नाइक के गिरोह का सदस्य था।
विज्ञापन
कोर्ट ने घोषित किया था वांछित
आरोपी रवींद्र ढोले उक्त मामलों की एक भी सुनवाई में कोर्ट में पेश नहीं हुआ था। इसके बाद कोर्ट ने उसे वांछित आरोपी घोषित किया था और पुलिस को उसे गिरफ्तार कर पेश करने का निर्देश दिया था। कोर्ट के निर्देश पर जब मुंबई के रफी अहमद किदवई मार्ग थाने के जवान दादर में उनके आवास पर गए तो उन्होंने पाया कि रवींद्र ने उसे बेच दिया है और वहां से रफूचक्कर हो गया है। उसके पिछले रिकॉर्ड की जांच करने के बाद पुलिस को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी की तस्वीरें भी नहीं थीं।
विज्ञापन
जमानत देने वाले की भी मौत
धोले के मामले के गवाह और उसकी जमानत देने वाले एक व्यक्ति की भी मौत हो चुकी है। बाद में पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और आरोपी के बारे में और जानकारी जुटानी शुरू की। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे पुणे ग्रामीण क्षेत्र के विठ्ठलवाड़ी इलाके में खोजा और पकड़ लिया।