फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gangs of thieves targeting wedding events active in Thane says police officers

शादी समारोह को निशाना बनाने वाले चोरों के गिरोह ठाणे में सक्रिय - पुलिस

Fri, 25 Dec 2020 10:34 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 25 Dec 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Gangs of thieves targeting wedding events active in Thane says police officers
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : twitter

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने वहां के स्थानीय लोगों को सचेत किया है कि शादी समारोह या दूसरे सामाजिक कार्यक्रमों से लौटन के समय सावधानी बरतें। ऐसा इसलिए क्योंकि मध्यप्रदेश के चोरों के कुछ गिरोह ठाणे में सक्रिय है, जो कीमती चीजों को चुराने में बच्चों का इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन



डीसीपी (वागले एस्टेट) डॉक्टर विनय राठौड़ ने गुरुवार को कहा कि इस गिरोह के ज्यादातर सदस्य मध्यप्रदेश के राजगढ़ से हैं, जो शादी समारोह के दौरान ज्वेलरी जैसी कीमती चीजें चुराते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस समूह के पास कोई स्थानीय संपर्क नहीं है, इसलिए ये चोरी करने के लिए सात से दस साल के बच्चों का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


इस रणनीति के पीछे का उद्देश्य यह है कि बच्चों पर कोई चोरी करने का शक नहीं कर पाता है। चोरी करने के लिए ये बच्चे भीड़ का हिस्सा बन जाते हैं। फोन के जरिए इन बच्चों को गाइड किया जाता है। डीसीपी राठौड़ ने आगे कहा कि इसलिए इलाके के लोगों को शादी जैसे सार्वजनिक समारोह में ज्यादा सचेत होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि 30 नवंबर को कुछ अज्ञात लोगों ने एक शादी के दौरान दुल्हन के 19 लाख रुपये के मूल्य के आभूषण चोरी किए थे। उन्होंने आगे बताया कि कसर्वदावली पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 370 (चोरी) के तहत एक शिकायत दर्ज की गई।


पुलिस की माने तो इस चोरी में मध्यप्रदेश का एक गिरोह शामिल है। उन्होंने कहा कि अभी इस मामले में पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है लेकिन पुलिस ने हाल ही में मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के गुलखेड़ी गांव में एक छापेमारी के दौरान चोरी किए गए लगभग सभी आभूषण बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed