फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ganga Samvad Yatra started by KN Govindacharya

Ganga Samvad Yatra: केएन गोविंदाचार्य की गंगा संवाद यात्रा शुरू, पहले ही दिन मिला लोगों का भारी साथ

Tue, 11 Oct 2022 07:26 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 11 Oct 2022 07:26 PM IST
सार

Ganga Samvad Yatra: गोविंदाचार्य ने कहा कि गंगा केवल जलनिकाय नहीं है, बल्कि जैसे प्रभु श्रीराम भारत की अस्मिता की पहचान हैं, वैसे ही गंगा भारत की प्राण है। यह यात्रा संवाद के साथ संयम यात्रा भी है, संबंध यात्रा भी है...

विज्ञापन
Ganga Samvad Yatra started by KN Govindacharya
गंगा संवाद यात्रा की शुरुआत के अवसर पर केएन गोविंदाचार्य और अन्य - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संरक्षक केएन गोविंदाचार्य की अगुवाई में मंगलवार को गंगा संवाद यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा घाट नरौरा में गंगा पूजन और कलश स्थापना के साथ आरंभ हुई। घाट पर औषधीय गुणों से भरपूर पवित्र रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया गया। इस अवसर पर गोविंदाचार्य ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं है, यह एक जीवित निकाय है जिसकी शरण स्थली में अनगिनत प्राणी अपना जीवन चक्र पूरा करते हैं। आज भी इसकी गोद में करोड़ों भारतीय अपना जीवन गुजार रहे हैं।

विज्ञापन


लेकिन प्रदूषण के कारण आज गंगा का जीवन संकट में पड़ गया है, जिसे बचाना जरूरी है। क्योंकि ऐसा न करने से करोड़ों लोगों और अनगिनत जीवों के जीवन पर अस्तित्व का संकट मंडरा सकता है, जिसे बचाना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ यह समाज के लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वे गंगा को प्रदूषण से बचाएं और इसका प्रवाह अविरल रखने में मदद करें।    

विज्ञापन

गोविंदाचार्य ने कहा कि गंगा केवल जलनिकाय नहीं है, बल्कि जैसे प्रभु श्रीराम भारत की अस्मिता की पहचान हैं, वैसे ही गंगा भारत की प्राण है। यह यात्रा संवाद के साथ संयम यात्रा भी है, संबंध यात्रा भी है। अगर गंगा से मां का नाता है, तो पुत्र का कर्तव्य भी समझना होगा। भारत संबंधों का समाज है, कोरोना महामारी ने यह सिखाया है कि धन, मकान, जमीन महत्वहीन है, संबंधों का आदर और पहचान जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय कार्यकारी संयोजक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि नदी में प्रदूषण में वृद्धि के लिए संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार और जिलाधिकारी को जवाबदेह बनाना चाहिए, इस कार्य में विफल रहने पर उनकी बर्खास्तगी का नियम हो। उन्होंने कहा कि यात्रा के आऱंभ में ही जानकारी में आया है कि गंगा सफाई के लिए दोषी 16 नाकारा अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है।

राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय सह-संयोजक जगदीश ममगाईं ने बताया कि बुलंदशहर में मंगलवार को लगभग 6 किमी लंबी यात्रा डिबाई तहसील के आयुष्मान फार्म हाउस से दीनदयाल चौक होती हुई घाट नरौरा में गंगा आरती के साथ पहले दिन की यात्रा समाप्त हुई। दूसरे दिन की यात्रा गांधी घाट नरोरा से आरंभ होगी और संभल के दफ्तर में पहुंचकर समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed