{"_id":"5aae6ea34f1c1b4d0a8b5898","slug":"ganga-kumari-rajasthan-first-transgender-to-wear-uniform-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वर्दी पर जमाया अपना हक और रच दिया इतिहास, पहली बार दिखेगा ये कारनामा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पुलिस की वर्दी पर जमाया अपना हक और रच दिया इतिहास, पहली बार दिखेगा ये कारनामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Sun, 18 Mar 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल के कानूनी संघर्ष के बाद आखिर अब गंगा कुमारी पुलिस की वर्दी पहनेगी। वह राजस्थान की पहली ट्रांसजेंडर बन गई है, जिसे पुलिस की वर्दी पहनने का अवसर मिलेगा। करीब 25 वर्षीय गंगा कुमारी को राजस्थान के जालौर में कांस्टेबल के रूप में पहली पोस्टिंग मिली है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गंगा कुमारी पोस्टिंग के लिए जालोर पुलिस लाइन पहुंच गई है और वह महिलाओं के साथ ट्रेनिंग लेने की तैयारी कर रही है। गंगा कुमारी के अनुसार उसे पुलिस की वर्दी पहनने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। गंगा कुमारी ने वर्ष 2015 को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास की थी। गंगा ने कहा कि उसके साथ पास हुए 207 अभ्यर्थियों को पोस्टिंग दे दी गई थी, लेकिन ट्रांसजेंडर होने के कारण पुलिस विभाग में उसकी फाइल अटक गई।
विज्ञापन
इसके बाद गंगा ने वर्ष 2016 को अदालत का दरवाजा खटखटाया और अदालत ने पिछले वर्ष नवम्बर में गंगा के पक्ष में फैसला देते हुए पुलिस विभाग को तुरंत पोस्टिंग देने का आदेश दिया। लेकिन तीन महीने के इंतजार के बाद भी उसे पोस्टिंग नहीं दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद इसी साल जनवरी में गंगा ने फिर अदालत का दरवाजा खटखटाया और गंगा को न्याय मिला। जालोर के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने कहा कि गंगा की हमारे यहां पोस्टिंग हुई है और अब गंगा को एक साल की पुलिस ट्रेनिंग लेनी होगी।