{"_id":"636fdc0d65bb9a004053b77d","slug":"gang-rape-of-girl-by-feeding-intoxicants-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: नशीला पदार्थ खिलाकर युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: नशीला पदार्थ खिलाकर युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार
Sat, 12 Nov 2022 11:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:17 PM IST
सार
राजारहाट स्थित रिसार्ट में 10 से 15 लोग पार्टी करने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि उसी दौरान एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस ने शुक्रवार रात ही चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के राजारहाट क्षेत्र में एक जन्म दिन की पार्टी में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना एक रिसार्ट की बताई जा रही है। आरोप है कि युवती को मादक पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। चारों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, राजारहाट स्थित रिसार्ट में 10 से 15 लोग पार्टी करने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि उसी दौरान एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस ने शुक्रवार रात ही चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। बाद में पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रिसार्ट के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। फिलहाल, युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन