{"_id":"650bc7a5ef68d0ce7c06ab09","slug":"ganesh-chaturthi-vande-bharat-express-theme-pandal-mumbai-ganesh-mandal-ganesh-aarti-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: राम मंदिर और चंद्रयान-3 के बाद मशहूर हुआ वंदे भारत पंडाल; गणेश आरती के लिए जुटी भक्तों की भीड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: राम मंदिर और चंद्रयान-3 के बाद मशहूर हुआ वंदे भारत पंडाल; गणेश आरती के लिए जुटी भक्तों की भीड़
Thu, 21 Sep 2023 10:03 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:03 AM IST
सार
पंडाल को डिजाइन करने वाले डिजाइनर दीपक मकवाना ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हर साल वह मेक इन इंडिया थीम पर गणपति पंडाल बनाते हैं।
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के मौके पर विभिन्न स्थानों पर विभिन्न गणेश मंडलों ने विशेष थीम पर पंडाल बनाए। कहीं आयोध्या में बन रहे राम मंदिर के थीम पर तो कहीं चंद्रयान-3 की सफलता थीम पर पंडाल बनाया गया है। वहीं मुंबई का एक पंडाल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा। दरअसल, इस पंडाल का थीम वंदे भारत एक्सप्रेस पर रखा गया है।
पंडाल को डिजाइन करने वाले डिजाइनर दीपक मकवाना ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हर साल वह मेक इन इंडिया थीम पर गणपति पंडाल बनाते हैं। उन्होंने कहा, 'इस साल मैंने नए वंदे भारत एक्सप्रेस के थीम पर पंडाल को डिजाइन किया। यहां आने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि आप प्लेटफॉर्म पर खड़े हैं।' उन्होंने आगे बताया कि वह इससे पहले राम मंदिर, चंद्रयान-3 और ऐसे ही अनेक थीम पर पंडाल का डिजाइन कर चुके हैं। दीपक ने कहा कि हर साल उन्हें पंडाल को डिजाइन करने में कम से कम दो महीने का समय लग जाता है।
विज्ञापन
वहीं मुंबई के लाल बागचा में भगवान गणेश के दर्शन और आरती के दौरान भारी मात्रा में भीड़ देखने को मिली। लालबागचा राजा सचिव सुधीर सीताराम साल्वी ने बताया, 'लालबागचा राजा में देश भर के भक्त गणपति दर्शन के लिए आते हैं। हम कोशिश करते हैं कि यहां आने वाले सभी भक्तों को भगवान गणेश का दर्शन करने का मौका मिले।' उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम काफी मदद कर रहे हैं।

#WATCH | Maharashtra: A pandal based on the theme of Vande Bharat in Mumbai for Ganesh Chaturthi. (20.09) pic.twitter.com/Pj3EWi0xHd
— ANI (@ANI) September 21, 2023
विज्ञापन
वहीं मुंबई के लाल बागचा में भगवान गणेश के दर्शन और आरती के दौरान भारी मात्रा में भीड़ देखने को मिली। लालबागचा राजा सचिव सुधीर सीताराम साल्वी ने बताया, 'लालबागचा राजा में देश भर के भक्त गणपति दर्शन के लिए आते हैं। हम कोशिश करते हैं कि यहां आने वाले सभी भक्तों को भगवान गणेश का दर्शन करने का मौका मिले।' उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम काफी मदद कर रहे हैं।
#WATCH | Maharashtra: Devotees continue to arrive for the darshan of Lord Ganesh and offer prayers at Lalbaugcha Raja in Mumbai. pic.twitter.com/GMF6mPWwK4
— ANI (@ANI) September 21, 2023