फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ganesh Chaturthi in Covid times to be a low-key event, Online darshan, eco-friendly pandals

Ganesh Chaturthi 2020: कोरोना महामारी के बीच गणेश उत्सव में श्रद्धालु से लेकर पंडाल तक हुए ऑनलाइन

Sat, 22 Aug 2020 09:06 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 22 Aug 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi in Covid times to be a low-key event, Online darshan, eco-friendly pandals
गणपति की पूजा करते उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

कोरोना महामारी के बीच इस बार के गणेश उत्सव में श्रद्धालुओं और पंडालों के लिए तकनीक का बड़ा सहारा है। शनिवार से शुरू हुए दस दिवसीय उत्सव में गणपति के ऑनलाइन दर्शन हो रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण आवाजाही और सामाजिक मेलजोल पर पाबंदियों के बीच कई लोग विभिन्न एप के माध्यम से अपने परिजनों तथा मित्रों से संपर्क कर रहे हैं।

विज्ञापन


गणेश उत्सव के पहले दिन कई लोगों ने और विशेष रूप से शहर के प्रतिष्ठित गणेश पंडालों ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन आरती और दर्शन के लिए निमंत्रण भेजे हैं। मुंबई के किंग्स सर्कल स्थित जीएसबी गणेश पंडाल से अनेक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है।

विज्ञापन

लोग जूम, गूगल मीट जैसे एप का कर रहे हैं इस्तेमाल

विज्ञापन के पेशे से जुड़ीं सविता पाटिल ने इस बार अपने परिवार के सदस्यों, मित्रों और सहकर्मियों को ऑनलाइन निमंत्रण भेजे हैं। उन्होंने कहा, 'हम अपने व्यावसायिक कामकाज के लिए जूम, गूगल मीट जैसे एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब इन ऐप का उपयोग गणेश उत्सव में एक दूसरे के साथ संपर्क के लिए हो रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य दिनों में गणेश उत्सव में मुंबई समेत महाराष्ट्र के अनेक शहरों में पंडालों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ते हैं। लोग अपने मिलने-जुलने वालों के यहां भी गणपति दर्शन करने जाते हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है।

लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी को नहीं भूलना चाहिए: ठाकरे

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि लोगों को भगवान गणेश का स्वागत करते समय मास्क पहनने और भीड़ से बचने की अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को नहीं भूलना चाहिए। ठाकरे ने कहा कि उन्होंने दस दिवसीय उत्सव के पहले दिन कोरोना वायरस महामारी से दुनिया को छुटकारा दिलाने के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना की।

यहां अपने सरकारी आवास 'वर्षा' में गणेश पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान गणेश देख रहे थे कि कैसे उनके भक्त महामारी के दौरान उनकी सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए उनका स्वागत कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'आमतौर पर, त्योहार का आयोजन धूमधाम और उल्लास के साथ किया जाता है, लेकिन मौजूदा स्थिति के कारण इस बार इसमें कुछ कमी रही है। यह हमारे लिए एक परीक्षा है। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और भीड़ से बचने की अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को न भूलें। लोगों को बार-बार हाथ धोते रहना चाहिए।'

गणेश उत्सव महाराष्ट्र का सबसे बड़ा त्योहार

गणेश उत्सव महाराष्ट्र का सबसे बड़ा त्योहार है जिसमें सार्वजनिक स्थानों और घरों में भगवान गणेश की मूर्तियों को स्थापित किया जाता है। इस बीच, पुणे से प्राप्त खबर के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के बीच गणेश उत्सव होने के बीच शहर में गणेश की पंचमुखी मूर्तियों को स्थापित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed