फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gandhinagar Municipal Corporation Election Results Live Updates, BJP, congress, aap seats

Gandhinagar Election Result 2021 : भाजपा की प्रचंड जीत, 44 में से 41 सीटें जीती, पीएम मोदी ने दी बधाई

Tue, 05 Oct 2021 01:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 05 Oct 2021 01:16 PM IST
सार

Gandhinagar Municipal Corporation Election Result: गुजरात के गांधीनगर निकाय चुनाव में सभी 44 सीटों के लिए काउंटिंग पूरी हो चुकी है। भाजपा 44 सीटों में से 41 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली है। जबकि आम आदमी पार्टी को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा है।

विज्ञापन
Gandhinagar Municipal Corporation Election Results Live Updates, BJP, congress, aap seats
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गुजरात के गांधीनगर नगर निगम चुनाव में सभी 44 सीटों के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा को 44 सीटों में से 41 सीटों पर  जीत मिली है। वहीं कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली है। जबकि आम आदमी पार्टी को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा है। इस प्रचंड जीत के लिए पीएम मोदी व भाजप अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

विज्ञापन


सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने जहां सभी 44 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, वहीं आप के 40 सीटों पर उम्मीदवार थे। अन्य उम्मीदवारों में बसपा के 14, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दो, अन्य दलों के छह और 11 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। गांधीनगर नगर निगम चुनाव में रविवार को हुए मतदान का अंतिम आंकड़ा 56.24 फीसदी रहा था।
विज्ञापन


पीएम के गढ़ में 10 साल बाद बहुमत
पीएम मोदी के इस गढ़ में भाजपा ने 90 फीसदी सीटों पर कब्जा कर 10 साल बाद बहुमत पाने में सफलता मिली है। इन नतीजों से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल व नवनियुक्त सीएम भूपेंद्र पटेल का कद बढ़ेगा। इन्हें आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ज्यादा तवज्जो मिलेगी। गांधीनगर पीएम मोदी का गृह क्षेत्र है। उनकी माताजी यहीं रहती हैं। उन्होंने भी निकाय चुनाव के लिए वोट डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओखा व थारा में भी भाजपा जीती, भानवड में कांग्रेस
भाजपा ने राज्य की ओखा व थारा के निकाय चुनाव में भी जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने देवभूमि द्वारका जिले की भानवड नगर निगम चुनाव में जीत हासिल की है।

गुजरात की जनता व भाजपा का गहरा नाता : मोदी
इस जीत पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'स्थानीय निकाय के चुनाव नतीजों से गुजरात की जनता व भाजपा के बीच गहरे रिश्ते की फिर पुष्टि हुई है। बार बार आशीर्वाद देने के लिए गुजरात की जनता का आभार। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई।'


जेपी नड्डा ने दी मुख्यमंत्री पटेल व कार्यकर्ताओं को बधाई
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गांधीनगर नगर निगम चुनाव में जीत के लिए सीएम भूपेंद्र पटेल व पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की कल्याणकारी नीतियों में विश्वास प्रकट करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed