फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gandhi Jayanti: People are liking Khadi brand very much, business increased for the first time after independe

गांधी जयंती: लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं खादी के ब्रांड, आजादी के बाद पहली बार बढ़ा कारोबार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Mon, 02 Oct 2023 12:26 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार
खादी ग्रामोद्योग आयोग ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। इसने भारत की सभी सर्वश्रेष्ठ एफएमसीजी कंपनियों को कारोबार में पीछे छोड़ दिया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में खादी-ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने 1.34 लाख करोड़ रुपए का कारोबार किया है।
loader
Gandhi Jayanti: People are liking Khadi brand very much, business increased for the first time after independe
देशभर में ऐसे बढ़ रहा खादी का प्रसार। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। केवीआईसी ने दुनिया के सामने भारत की बुलंद तस्वीर पेश की है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार केवीआईसी के उत्पादों का कारोबार 1.34 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है।


खादी ग्रामोद्योग आयोग ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। इसने भारत की सभी सर्वश्रेष्ठ एफएमसीजी कंपनियों को कारोबार में पीछे छोड़ दिया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में खादी-ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने 1.34 लाख करोड़ रुपए का कारोबार किया है। जबकि इसने 2013-14 में 31,154 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। 2013-14 और 2022-23 बीच स्वदेशी खादी उत्पादों की बिक्री में 332 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।


खादी के कपड़ों में विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसका उत्पादन 2013-14 में 811 करोड़ रुपए से बढ़कर 2022-23 में 2,916 करोड़ हो गया, जो 260 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। जबकि खादी के कपड़ों में बिक्री में 450 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 2013-14 में 1,081.04 करोड़ रुपए से बढ़कर 2022-23 में 5,942 करोड़ रुपए हो गया। खादी क्षेत्र से जुड़े कारीगरों को उत्पादन और बिक्री में इस वृद्धि से काफी फायदा हुआ है। 2013-14 के बाद से उनके पारिश्रमिक में 150 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई है।

2021 में खादी ग्रामोद्योग आयोग ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 50 हजार से अधिक उत्पादों की पेशकश करने वाला एक अनूठा सरकारी आनलाइन प्लेटफार्म की शुरुआत की। केंद्र सरकार के वोकल फॉर लोकल अभियान ने खादी को घरेलू और विदेश दोनों जगह लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।

हाल के वर्षों में खादी ग्रामोद्योग आयोग ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करते हुए कारीगरों और बेरोजगार युवाओं के लिए स्थाई रोजगार पैदा करने पर ध्यान केंद्रित किया है। 2022-23 में खादी ग्रामोद्योग आयोग ने ग्रामीण क्षेत्रों में 9.5 लाख रोजगार के अवसर तैयार किए है। जबकि 2013-14 में 5.6 लाख रोजगार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed