आंध्र यूनिवर्सिटी के कुलपति का बयान, टेस्ट ट्यूब तकनीक से जन्मे थे 100 कौरव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौरवों का जन्म स्टेम सेल और टेस्ट ट्यूब टेक्नोलॉजी से हुआ था और यह ज्ञान भारत को सालों पहले मिल चुका था, यह दावा आंध्र प्रदेश विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर जी. नागेश्वर राव का है। उन्होंने कहा कि हर कोई हैरान होता है और किसी को भी विश्वास नहीं होता कि गांधारी ने कैसे 100 बच्चों को जन्म दे दिया। बतौर इंसान यह कैसे मुमकिन है? क्या कोई महिला एक जीवन में 100 बच्चों को जन्म दे सकती है? उन्होंने आगे कहा कि अब हम मानते हैं हमारे टेस्ट ट्यूब से बच्चे होते हैं।
महाभारत भी कहता है कि 100 अंडों को 100 घड़ों में रखा गया था। क्या वह टेस्ट ट्यूब बेबी नहीं थे? स्टेम सेल टेक्नोलॉजी देश में 1000 सालों से मौजूद है।
#WATCH: GN Rao,Vice-Chancellor Andhra University at Indian Science Congress y'day in Jalandhar:How come Gandhari gave birth to 100 children?Stem cell research was done 1000 yrs ago in this country,we had 100 Kauravas from one mother because of stem cell&test tube-baby technology. pic.twitter.com/C9nlaYwB7p
— ANI (@ANI) January 5, 2019विज्ञापन
राव ने यह बातें शुक्रवार को भारतीय विज्ञान कांग्रेस में कही। अपने संबोधन के दौरान राव ने कहा कि भगवान राम ने अस्त्रों और शस्त्रों का इस्तेमाल किया जो अपने लक्ष्य को भेदकर वापस आ जाते थे, यह दिखता है कि भारत के पास हजारों वर्षों पहले भी गाइडेड मिसाइल मौजूद थे।
राव ने दावा किया कि रावण के पास केवल पुष्पक विमान ही नहीं बल्कि 24 अलग-अलग तरह के विमान मौजूद थे। श्रीलंका में रावण ने कई हवाई अड्डे भी बनवाए थे जिनका इस्तेमाल वह करता था।