गाजा चक्रवात : पीएम मोदी ने पीड़ितों के प्रति जताई संवेदना, कहा- केंद्र करेगा हर संभव मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में भीषण तबाही लाने वाले गाजा तूफान से प्रभावित हुए लोगों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना जताई है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि तूफान से प्रभावित तमिलनाडु के लोगों को सभी संभव मदद पहुंचाने के लिए अधिकारी काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘मेरी संवेदनाएं तूफान में मारे गए लोगों के परिवार वालों के साथ हैं। मैं आपदा में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।’ इसके बाद पीएम ने अगले ट्वीट में लिखा, 'तूफान के बाद राज्य के हालात को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु इडाप्पडी पलानिस्वामी से बात हुई। केंद्र की ओर से हर संभव मदद सुनिश्चित की गई है। मैं तमिलनाडु के लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।'
Spoke to the Chief Minister of Tamil Nadu, Thiru Edappadi K. Palaniswami regarding the situation arising due to cyclone conditions in the state. Assured all possible help from the Centre. I pray for the safety and well-being of the people of Tamil Nadu: PM Modi. #GajaCyclone https://t.co/5d34td9O8p
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 16, 2018