{"_id":"5aa38efc4f1c1b71778b4904","slug":"gadkari-responds-to-sonia-gandhi-congress-losing-state-after-state-how-will-win-2019-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी ने सोनिया पर साधा निशाना, बोले- हर राज्य में चुनाव हार रही कांग्रेस, कैसे फतह करेगी 2019","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गडकरी ने सोनिया पर साधा निशाना, बोले- हर राज्य में चुनाव हार रही कांग्रेस, कैसे फतह करेगी 2019
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सोनिया 2019 में चुनाव जीतने का दावा कर रही हैं जबकि कांग्रेस लगातार हर राज्य में चुनाव हार रही है।
विज्ञापन
गडकरी ने सोनिया की सोच की तुलना मुंगेरी लाल के हसीन सपने से की। उन्होंने कहा कि विपक्ष में बैठकर नेता अक्सर ऐसे ही दावे करते हैं। आपको बता दें कि सोनिया गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार के अच्छे दिन का नारा 'शाइनिंग इंडिया' के जैसा है। 2019 में होने वाले चुनाव का हाल भी शाइनिंग इंडिया के जैसा ही होगा।
विज्ञापन
सोनिया ने कहा था कि बीजेपी ने अपने वादे पूरे नहीं किए और वह लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी है। उन्हें भरोसा है कि अगले चुनाव में यूपीए की जीत होगी। सोनिया के इस बयान पर गडकरी ने हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि विपक्ष में बैठकर सभी नेता ऐसी ही बातें करते हैं।
विज्ञापन
हालही में जिन राज्यों से चुनाव नतीजे आए हैं उन्होंने सोनिया के दावों का समर्थन नहीं किया है। कई ऐसी जगह हैं जहां कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। जहां कांग्रेस का पहले राज था अब वो वहां भी हार रही है और बीजेपी की जीत हो रही है।
गडकरी ने कहा कि केरल और बंगाल में भी बीजेपी अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो 50 साल में नहीं कर पायी, उसे हमने 4 साल में करके दिखाया है। 2019 में दोबारा हमारी सरकार आएगी।