फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gadchiroli police seize explosive materials after encounter with Naxalites

Maharashtra: गढ़चिरौली में नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, डेटोनेटर और विस्फोटक सामग्री जब्त

Thu, 08 Feb 2024 11:39 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 08 Feb 2024 11:39 AM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इस पर जवानों ने जवाबी कार्रवाई, जिसके बाद नक्सली घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

विज्ञापन
Gadchiroli police seize explosive materials after encounter with Naxalites
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र की तलाशी ली गई, जहां से विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर और अन्य सामान बरामद किया गया।

विज्ञापन


तलाशी लेने गई थी टीम
गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि बुधवार शाम को खुफिया जानकारी मिली थी कि कांकेर-नारायणपुर-गढ़चिरौली तिराहे पर वांगेतुरी से सात किलोमीटर पूर्व हिदुर गांव में सशस्त्र नक्सली डेरा डाले हुए हैं। सूचना पर गढ़चिरौली पुलिस की विशेष लड़ाकू इकाई सी-60 यूनिट के जवानों की एक टीम को इलाके में तलाशी के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


अंधेरे का उठाया फायदा
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर शाम करीब सात बजे हिद्दुर गांव के पास करीब 500 मीटर तक गोलीबारी की। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद नक्सली घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सामान जब्त
उन्होंने बताया कि इलाके की तलाशी के दौरान पुलिस ने कुछ विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, तार के बंडल, आईईडी बैटरी, खदानों के हुक, सौर पैनल, नक्सल साहित्य और बैग बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed