फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G7 Summit: Prime Minister Narendra Modi will address the G7 summit through digital medium today

G7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डिजिटल माध्यम से जी7 शिखर सम्मेलन को करेंगे संबोधित 

Sat, 12 Jun 2021 06:06 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 12 Jun 2021 06:06 AM IST
सार

  • पीएम मोदी शिखर सम्मेलन के संपर्क (आउटरीच) सत्रों में डिजिटल माध्यम से भाग लेंगे 
  • कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर जी7 के शिखर सम्मेलन में नहीं गए पीएम मोदी  
  • ब्रिटेन ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका को शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया है

विज्ञापन
G7 Summit: Prime Minister Narendra Modi will address the G7 summit through digital medium today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डिजिटल माध्यम से जी7 शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 12 और 13 जून को जी7 के शिखर सम्मेलन के संपर्क (आउटरीच) सत्रों में डिजिटल माध्यम से भाग लेंगे।  

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने पिछले महीने कहा था कि मोदी देश में कोरोना वायरस महामारी की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर जी7 के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्रिटेन नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


जी7 समूह में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका शामिल हैं। जी7 के अध्यक्ष के नाते ब्रिटेन ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका को शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कॉर्नवाल में जी-7 शिखर सम्मेलन की शुरुआत में शुक्रवार को घोषणा की कि ब्रिटेन अगले साल तक दुनिया को कोविड-19 रोधी टीके की 10 करोड़ खुराकें देगा।

जॉनसन ने कहा, महामारी की शुरुआत के बाद से इस घातक बीमारी के खिलाफ मानवता की रक्षा के लिए ब्रिटेन ने आगे बढ़कर प्रयास किया है। एक साल पहले हमने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके को इस आधार पर वित्तीय मदद की थी कि दुनिया को किफायती मूल्य पर टीके की आपूर्ति हो। 

शिखर सम्मेलन के औपचारिक सत्र के पहले जॉनसन ने महामारी को हराने के लिए बड़े कदम उठाने का संकल्प जताया। ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान के साथ यूरोपीय संघ और अतिथि राष्ट्र के तौर पर भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।


ब्रिटेन दुनिया के गरीब देशों के लिए सितंबर अंत तक 50 लाख खुराकें मुहैया कराएगा। जॉनसन ने कहा कि ब्रिटेन अगले साल तक और 9.5 करोड़ खुराकें उपलब्ध कराएगा। इनमें से 80 प्रतिशत खुराकें संयुक्त राष्ट्री पहल ‘कोवैक्स’ को भेजी जाएंगी। जॉनसन ने कहा कि जी-7 शिखर सम्मेलन में मुझे उम्मीद है कि सहयोगी नेता भी इसी तरह का संकल्प जताएंगे ताकि अगले साल के अंत तक पूरी दुनिया का टीकाकरण हो जाए और कोरोना वायरस के लिहाज से सुरक्षित माहौल बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed