फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G7 Ministers meeting environmental action to address climate change says india minister bhupendra yadav

G7: 'पर्यावरण पर ध्यान देकर जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपट सकते हैं', जी7 की बैठक में बोले केंद्रीय मंत्री

Sun, 16 Apr 2023 03:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 16 Apr 2023 03:44 PM IST
सार

भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते साल lIFE मिशन लॉन्च किया था ताकि लोगों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाकर लोगों को जागरुक किया जाए कि प्राकृतिक संसाधनों को समझदारी से इस्तेमाल किया जाए। 

विज्ञापन
G7 Ministers meeting environmental action to address climate change says india minister bhupendra yadav
जी7 समिट में भूपेंद्र यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पर्यावरणीय एक्शन के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन के मुद्दों से समग्र रूप से निपटने की जरूरत है। जापान के साप्पोरो में जी7 की बैठक में भारत ने ये बातें कही। जलवायु, ऊर्जा और पर्यावरण के मुद्दे पर यह बैठक हो रही थी। जी7 की मंत्रियों की एक बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भारत में सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं, जिनमें व्यक्तिगत के साथ ही समुदाय की कोशिशों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सरकार का मिशन LiFE
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मिशन LiFE के तहत लोगों को जागरुक किया जा रहा है ताकि समुदाय के व्यवहार का पर्यावरण पर सकारात्मक असर पड़े और जलवायु परिवर्तन के असर को कम किया जा सके। भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते साल lIFE मिशन लॉन्च किया था ताकि लोगों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाकर लोगों को जागरुक किया जाए कि प्राकृतिक संसाधनों को समझदारी से इस्तेमाल किया जाए। 
विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन मानवता के लिए गंभीर चुनौती
उन्होंने कहा कि अपने इकोसिस्टम की सुरक्षा और उसे फिर से बहाल करने से जलवायु परिवर्तन के असर को कम किया जा सकता है। यही वजह है कि हम पर्यावरणीय कार्रवाई से जलवायु परिवर्तन से निपटने पर जोर दे रहे हैं। जलवायु परिवर्तन, मरुस्थल का बढ़ना और जैव विविधता का नुकसान गहरे तौर पर एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और यह मानवता के लिए गंभीर चुनौती हैं। रियो सम्मेलन से इन चुनौतियों से निपटने में खासी प्रगति हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं और महत्वकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं। भूपेंद्र यादव ने कहा कि हर देश जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए जिम्मेदारी उठाए लेकिन विकसित देश इस दिशा में ज्यादा भार वहन करने की जरूरत है क्योंकि ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में उनकी ज्यादा भूमिका है। उन्हें उम्मीद है कि जी7 देश जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता, प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए कड़े कदम उठाएंगे क्योंकि हमारे पास एक ही पृथ्वी है और हम एक परिवार है, जिनका एक ही भविष्य है। बता दें कि जी7 देशों में कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, इटली, जापान, अमेरिका और ब्रिटेन शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed