फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   g20 summit in new delhi congress accused government for running election campaign jairam ramesh target pm modi

G20 Summit: 'ऐसा किसी देश में नहीं हुआ है...', कांग्रेस ने जी20 सम्मेलन को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 19 Aug 2023 02:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 19 Aug 2023 02:13 PM IST
सार

कांग्रेस सरकार में हुए आयोजनों का उदाहरण देते हुए कहा कि 'हमें याद रखना चाहिए कि इसी नई दिल्ली में 1983 में 100 से अधिक देशों का गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन और उसके बाद कॉमनवेल्थ देशों का शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित हो चुका है।

विज्ञापन
g20 summit in new delhi congress accused government for running election campaign jairam ramesh target pm modi
नई दिल्ली में होगा जी20 शिखर सम्मेलन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगले कुछ दिनों में जी20 देशों का शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। हालांकि ये वैश्विक सम्मेलन भी राजनीति से अछूता नहीं रह सका है। बता दें कि कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जी20 शिखर सम्मेलन के बहाने चुनावी कार्यक्रम चलाने का गंभीर आरोप लगा दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इसे लेकर ट्वीट किया है। 
विज्ञापन


जयराम रमेश ने लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर जी20 सम्मेलन के बहाने राजनीति करने और चुनावी कार्यक्रम चलाने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने लिखा कि 'जी20 का गठन 1999 में हुआ था। 19 देश और यूरोपीयन यूनियन इसके सदस्य हैं। इसके गठन से लेकर अब तक 17 देशों में बारी-बारी से जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ है और अब भारत का नंबर है।'
विज्ञापन


जरूरी मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश
जयराम रमेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि 'यहां इसे लेकर जिस तरह से चुनावी कैंपेन चलाया जा रहा है और माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, वैसा किसी दूसरे देश में नहीं हुआ। कांग्रेस नेता ने कहा कि अन्य जरूरी मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
इसके बाद कांग्रेस नेता ने कांग्रेस सरकार में हुए आयोजनों का उदाहरण देते हुए कहा कि 'हमें याद रखना चाहिए कि इसी नई दिल्ली में 1983 में 100 से अधिक देशों का गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन और उसके बाद कॉमनवेल्थ देशों का शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित हो चुका है, लेकिन तब की सरकार ने चुनावी फायदे के लिए उन मौकों का इस्तेमाल नहीं किया।' पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए जयराम रमेश ने लिखा कि '5 अप्रैल 2014 को उन्होंने नरेंद्र मोदी को एक शानदार इवेंट मैनेजर बताया था। जनता का ध्यान भटकाने के लिए प्रधानमंत्री इवेंट मैनेजमेंट ही कर रहे हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed