फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G20 summit from today; Leaders of many countries gathered in Delhi Update news in hindi

G20: जी-20 शिखर सम्मेलन का आज होगा आगाज; साझा घोषणा पत्र में सुनाई देगी वैश्विक दक्षिण-विकासशील देशों की आवाज

Sat, 09 Sep 2023 04:50 AM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 09 Sep 2023 04:50 AM IST
सार

सम्मेलन की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास जताया कि यह सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास में एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वंचितों, समाज के अंतिम छोर पर खड़े लोगों की सेवा करने के लिए उनके मिशन का अनुकरण करना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
G20 summit from today; Leaders of many countries gathered in Delhi Update news in hindi
प्रगति मैदान, भारत मंडपम तिरंगा रोशनी में जगमगाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया की 80 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले जी-20 के सदस्य देशों का दो दिनी शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आज यानी शनिवार से शुरू होगा। शिखर सम्मेलन को मुख्यत: तीन सत्रों में बांटा गया है-एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य। सम्मेलन के लिए दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष समेत कई वैश्विक नेता दिल्ली पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


सम्मेलन की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास जताया कि यह सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास में एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वंचितों, समाज के अंतिम छोर पर खड़े लोगों की सेवा करने के लिए उनके मिशन का अनुकरण करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रगति के मानव केंद्रित तरीके पर भारत के कदम को भी रेखांकित किया। जी-20 के लिए भारत के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा, सम्मेलन का घोषणापत्र  तैयार है। इसमें वैश्विक दक्षिण और विकासशील देशों की आवाज को पर्याप्त महत्व दिया गया है। कांत ने कहा, हम पीएम मोदी के समावेशी, निर्णायक, महत्वाकांक्षी व कार्रवाई उन्मुख सिद्धांतों पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


विदेशी मेहमान देखेंगे डिजिटल भारत का दम
जी-20 के मुख्य समन्वयक हर्ष शृंगला ने बताया, सम्मेलन में भारत के डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को बड़े पैमाने पर प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें एक बड़ा कदम केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा है, जिसके जरिये अंतरराष्ट्रीय पत्रकार भी स्थानीय बैंक में खाता न होने के बावजूद अपने मोबाइल वालेट में राशि हासिल कर पाएंगे। इससे दुनिया को भारत के डिजिटल ताकत का अंदाजा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन के दौरान विदेशी प्रतिनिधियों व भागीदारों को उनके यूपीआई मोबाइल वालेट में 500 से 1000 रुपये तक डाले जाएंगे, ताकि वह यूपीआई के जरिये भुगतान का अनुभव ले सकें।


लोकगीत पर थिरकीं आईएमएफ प्रमुख जॉर्जिएवा
इससे पहले, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टलिना जॉर्जिएवा शुक्रवार को दिल्ली पहुंची। उनके स्वागत में ओडिया लोक कलाकारों ने संगीतमय प्रस्तुति दी, तो वे खुद भी उनके साथ थिरकने लगीं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed