फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G20 Summit: From Biden and Macron to Sunak, foreign guests will stay in these luxurious hotels

G20 Summit: बाइडन से लेकर सुनक तक इन आलीशान होटलों में रुके हैं विदेशी मेहमान, एक रात का किराया आठ लाख रु. तक

Sat, 09 Sep 2023 09:08 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 09 Sep 2023 09:08 AM IST
विज्ञापन
सार
G20 Summit: 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में 18वां जी-20 सम्मेलन आयोजित हो रहा है। सम्मेलन में 19 देशों के राष्ट्र अध्यक्ष और सरकार के प्रमुख दिल्ली में मौजूद हैं। आयोजन के लिए 30 से अधिक होटल बुक हैं जहां विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की मेजबानी की जा रही है।
loader
G20 Summit: From Biden and Macron to Sunak, foreign guests will stay in these luxurious hotels
होटलों में मेहमानों की खातिरदारी - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

नई दिल्ली में अगले दो दिन दुनिया के दिग्गज देशों के राष्ट्रध्यक्ष रहेंगे। जी20 सम्मेलन 2023 का आयोजन यहां हो रहा है।  जी20 समूह में शामिल देशों के राष्ट्राध्यक्ष, यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि और नौ मेहमान देशों के प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली में मौजूद हैं। 


देश की राष्ट्रीय राजधानी में ये जमावड़ा उन देशों का है जो दुनिया की 80 फीसदी से अधिक की अर्थव्यवस्था को संभालते हैं। वहीं, मेहमानों के लिए पूरी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि राजधानी और एनसीआर की 30 से अधिक होटलों में रुके हैं। इस बीच आज हम आपको बता रहे हैं कि आखिर जी20 सम्मेलन का कार्यक्रम क्या है? कार्यक्रम में आने वाले विदेशी मेहमान कहां रुके हैं? वैश्विक नेता जिन होटलों में ठहरेंगे उनकी खासियत क्या है? आइये समझते हैं...

जी20 (सांकेतिक तस्वीर)।
जी20 (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम में आए विदेशी मेहमान कहां रुके हैं?
 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 30 से अधिक होटल विदेशी प्रतिनिधियों की मेजबानी कर रहे हैं। दिल्ली में 23 और एनसीआर में नौ होटल जी20 प्रतिनिधियों की मेजबानी कर रहे हैं। दिल्ली में, आईटीसी मौर्य, ताज मानसिंह, ताज पैलेस, होटल ओबेरॉय, होटल ललित, द लोधी, ली मेरिदियन, हयात रीजेंसी, शांगरी-ला, लीला पैलेस, होटल अशोक, इरोस होटल, द सूर्या, रेडिसन ब्लू प्लाजा, जेडब्ल्यू मैरियट, शेरेटन, द लीला एंबिएंस कन्वेंशन, होटल पुलमैन, रोसेट होटल और द इंपीरियल विदेशी मेहमानों की मेजबानी कर रहे हैं।
वहीं, एनसीआर में, द विवांता (सूरजकुंड), आईटीसी ग्रैंड (गुरुग्राम), ताज सिटी सेंटर (गुरुग्राम), हयात रीजेंसी (गुरुग्राम), द ओबेरॉय (गुरुग्राम), वेस्टआईएनएन (गुरुग्राम), क्राउन प्लाजा (ग्रेटर नोएडा) में मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था है।  

जी-20 शिखर सम्मेलन में जो बाइडन की खातिरदारी
जी-20 शिखर सम्मेलन में जो बाइडन की खातिरदारी - फोटो : AMAR UJALA
बाइडन कहां रुके हैं? 
 अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन आईटीसी मौर्या शेरेटन में रुके हुए हैं। होटल की हर मंजिल पर सीक्रेट सर्विस कमांडो मौजूद हैं और राष्ट्रपति को 14वीं मंजिल पर उनके कमरे तक ले जाने के लिए एक विशेष लिफ्ट लगाई गई है। इसके लिए होटल में करीब 400 कमरे बुक हैं। 

आईटीसी मौर्य होटल की 14 वीं मंजिल पर स्थित प्रेजिडेंशियल सुइट, 'चाणक्य' के नाम पर है। लगभग 46 सौ वर्ग फीट के चाणक्य सुइट में एक स्टडी रूम है। वहां पर एक मिनी स्पा भी बताया जाता है। लिविंग रूम के अलावा एक जिम, बैठक स्थल, डाइनिंग एरिया और रिसेप्शन क्षेत्र भी है। यह होटल के सबसे महंगे सुइट्स में से एक है। बाइडन जिस चाणक्य सुइट में रुके हैं वहां का एक रात का किराया आठ लाख रुपये है।

जी-20 शिखर सम्मेलन में जो बाइडन की खातिरदारी
जी-20 शिखर सम्मेलन में जो बाइडन की खातिरदारी - फोटो : AMAR UJALA
ओबामा और ट्रंप से लेकर ये अमेरिकी राष्ट्रपति यहीं रुके  
साल 2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा जब भारत आए थे तो उनके लिए भी चाणक्य सुइट बुक किया गया था। इस सुइट के लिए अलग से लिफ्ट की व्यवस्था होती है। बराक ओबामा जब 2010 में अपनी भारत यात्रा पर दिल्ली आए थे तो वे इसी होटल में ठहरे थे। उससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू बुश, बिल क्लिंटन और जिमी कार्टर भी आईटीसी मौर्य के प्रेजिडेंशियल सुइट में रुके थे। 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शांगरी-ला होटल में रुकेंगे
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शांगरी-ला होटल में रुकेंगे - फोटो : AMAR UJALA
ऋषि सुनक कहां रुके हैं?
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आए हैं। सुनक शांगरी-ला होटल में रुके हुए हैं। नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में अशोक रोड पर स्थित यह होटल बेहद खास है। इसमें 320 कमरे और सुइट्स और पांच पुरस्कार विजेता रेस्टोरेंट्स और बार हैं। यह होटल होराइजन क्लब से पैनोरमिक व्यू देता है। होटल में कई खास तरह के रूम, सुइट और हॉरिजन क्लब हैं। यहां डीलक्स और प्रीमियर वेरायटी के रूम हैं जिनके एक रात के रुकने के किराया क्रमशः करीब 14 हजार और 16 हजार है। 

शांगरी-ला
शांगरी-ला - फोटो : Social media

एग्जीक्यूटिव का एक रात का किराया 25 हजार

होटल में दो तरह के हॉरिजन क्लब हैं हॉरिजन डीलक्स और हॉरिजन प्रीमियर। इनमें एक रात का किराया क्रमशः 18 हजार और 19 हजार है। इसके साथ ही होटल में कई खास सुइट्स हैं जो आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इनमें एग्जीक्यूटिव, स्पेशलिटी और प्रेसिडेंसिअल कटेगरी नाम से तीन सुइट्स हैं। एग्जीक्यूटिव का एक रात का किराया करीब 25 हजार है। हालांकि, स्पेशलिटी और प्रेसिडेंसिअल सुइट के किराये का उल्लेख होटल की वेबसाइट पर दर्ज नहीं है।

शांगरी-ला
शांगरी-ला - फोटो : SOCIAL MEDIA

2,335 वर्गफुट में फैला हुआ प्रेसिडेंसिअल सुइट

होटल के प्रेसिडेंसिअल सुइट के किराये का उल्लेख होटल की वेबसाइट पर दर्ज नहीं है लेकिन यह बेहद खास है। इसके लिए विशेष बुकिंग की भी व्यवस्था की गई है। इसके शानदार फीचर्स लोगों को अपनी ओर लुभाते हैं। प्रेसिडेंसिअल सुइट 2,335 वर्गफुट में फैला हुआ है। इसकी प्राइवेट बालकनी से शहर के इंडिया गेट जैसे प्रतिष्ठित स्थलों के बेहतरीन व्यू मिलता है।
खास फर्नीचरों वाले सजावटी सुइट में एक स्टडी रूम और गेस्ट वाशरूम है। क्रिस्टल ग्लासवेयर के साथ अलग डाइनिंग एरिया जिसमें एक साथ आठ मेहमान खाना खा सकते हैं। एक कस्टम किंग-साइज शांगरी-ला बेड, ड्रेसिंग एरिया के साथ-साथ एक एक ट्विन बेडरूम और शानदार एन-सुइट मास्टर बेडरूम भी हैं।

अन्य देशों की मेजबानी कहां?
फ्रांस: फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन नई दिल्ली के क्लैरिजेस होटल में ठहरे हैं। 1955 में बन यह होटल स्वतंत्र भारत का पहला फाइव स्टार होटल है। यहां बेहतरीन रूम और सुइट्स, डाइनिंग रूम, डेडिकेटेड लेसर, स्पा बोर्ड रूम और बिजनेस फैसिलिटीज हैं। 

चीन: शिखर सम्मेलन में चीनी प्रतिनिधिमंडल को ताज पैलेस में ठहराए जाने की व्यवस्था की गई है। वहां पर भी मल्टीलेयर सिक्योरिटी रहेगी। 1983 में बनी यह होटल छह एकड़ में फैली हुई है। इसमें स्टाइलिश बार, टेम्परेचर-कंट्रोल्ड स्विमिंग पूल और एक्सपेंसिव वैलनेस सर्किल मेहमानों को आकर्षित करते हैं।

कनाडा: कनाडाआई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो  और कनाडाई प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी ललित होटल कर रहा है। 457 लक्जरिअस रूम्स और सुइट्स वाला यह होटल 39,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। खास सम्मेलनों की मेजबानी करने वाले इस होटल में खाने की वेरायटी भी लोगों को आकर्षित करती है। 

ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज इंपीरियल होटल में रुके हैं। द इंपीरियल न्यू दिल्ली 1936 में नई दिल्ली में पहले होटल के रूप में खोला गया था। इसकी वास्तुकला में विक्टोरियन, आर्ट डेको और लुटियंस शैलियों के निशान हैं। सफेद संगमरमर के पिलर, हरे-भरे बगीचे और इतालवी संगमरमर के फर्श, पॉलिश किए गए बर्मा सागौन, फारसी हाथ से बुने हुए कालीन, प्राचीन झूमर और रोजवुड फर्नीचर से परिपूर्ण कमरे और सुइट्स आगंतुकों को बेहद भाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed