{"_id":"64fbea88402854ff30007e34","slug":"g20-summit-dinner-host-by-president-three-congress-cm-likely-miss-as-mallikarjun-kharge-not-invited-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"G-20 Summit: 'ऐसा कोई लोकतांत्रिक देश नहीं, जहां...', खरगे को जी-20 डिनर में न बुलाने पर भड़के कांग्रेस नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
G-20 Summit: 'ऐसा कोई लोकतांत्रिक देश नहीं, जहां...', खरगे को जी-20 डिनर में न बुलाने पर भड़के कांग्रेस नेता
Sat, 09 Sep 2023 01:50 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:50 PM IST
सार
मल्लिकार्जुन खरगे को जी20 के रात्रिभोज कार्यक्रम में ना बुलाने पर खुद खरगे ने कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन राहुल गांधी ने इसे लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
खरगे को जी-20 समिट में न बुलाए जाने पर भड़के कांग्रेस नेता।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत मंडपम में शनिवार शाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विदेशी नेताओं के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगी, जिसमें देश के कई मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं किया गया है, जिस पर विवाद हो गया है। इससे नाराज होकर तीन कांग्रेसी सीएम ने भी इस रात्रिभोज कार्यक्रम से दूर रहने का फैसला किया है। वहीं, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा, "मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि किसी दूसरे लोकतांत्रिक देश की सरकार विश्व नेताओं के लिए आयोजित राजकीय रात्रिभोज में विपक्ष के नेता को आमंत्रित न करे। यह केवल उन देशों में हो सकता है जहां या तो कोई लोकतंत्र नहीं है या कोई विपक्ष नहीं है।"
विज्ञापन
इन राज्यों के सीएम नहीं होंगे शामिल
बता दें कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल जी20 के रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी है। हालांकि हिमाचल प्रदेश के कांग्रेसी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं और वह शिमला से दिल्ली के लिए रवाना भी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी ने कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला मुख्यमंत्रियों पर ही छोड़ दिया है।
राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
मल्लिकार्जुन खरगे को जी20 के रात्रिभोज कार्यक्रम में ना बुलाने पर खुद खरगे ने कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन राहुल गांधी ने इसे लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी इन दिनों बेल्जियम के दौरे पर हैं। वहीं पर उन्होंने केंद्र सरकार पर जी20 के रात्रिभोज कार्यक्रम में ना बुलाने की आलोचना की और आरोप लगाया कि सरकार देश की 60 प्रतिशत जनता के नेता की इज्जत नहीं कर रही है। वहीं मल्लिकार्जुन खरगे को रात्रिभोज कार्यक्रम में ना बुलाने पर एक सरकारी अधिकारी ने संकेत दिया कि केवल केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और सुप्रीम कोर्ट के जजों को ही कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
I cannot imagine any other democratic country's government not inviting the recognised Leader of the Opposition to a state dinner for world leaders
विज्ञापन
This can happen only in countries where there is no Democracy or no Opposition
I hope India, that is Bharat, has not reached a… — P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) September 9, 2023