फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   g20 pm narendra modi sideline meetings with world leaders emmanual macron justin trudeu know updates

G20: PM मोदी ने जी-20 से इतर इन वैश्विक नेताओं संग की बैठक, अफ्रीकी संघ के प्रमुख बोले- भारत पांचवीं महाशक्ति

Sun, 10 Sep 2023 04:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 10 Sep 2023 04:31 PM IST
सार

G-20: जी-20 के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में सिरकत करने नई दिल्ली पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपने सिद्धांतों के प्रति वफादार है।

विज्ञापन
g20 pm narendra modi sideline meetings with world leaders emmanual macron justin trudeu know updates
नरेंद्र मोदी, इमैनुएल मैक्रों - फोटो : ट्विटर/इमैनुएल मैक्रों

विस्तार

जी-20 के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में सिरकत करने पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपने सिद्धांतों के प्रति वफादार है और उसने एकजुटता व शांति का संदेश देने के लिए समूह की मेजबानी के लिए अपनी पूरी कोशिश की। जबकि रूस अभी भी यूक्रेन पर अपनी आक्रामकता जारी रखे हुए है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, हम वैश्विक शासन में गहराई से सुधार का समर्थन करते हैं। सुरक्षा परिषद, (यूएनएसी), विश्व बैंक और आईएमएफ को जनसांख्यिकी व अर्थव्यवस्था के संदर्भ में वास्तविकता को प्रतिबिंबित करना होगा। हम उपलब्ध साधनों को बढ़ाना चाहते हैं। हम विश्व बैंक को फिर से भरना चाहते हैं। फ्रांस इसका समर्थन कर रहा है, ताकि उभरते देश बड़ी भूमिका निभा सकें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्रों ने कहा, हम अफ्रीकी देशों के ऋण पुनर्गठन के लिए उभरते देशों से अधिक प्रतिबद्धताओं की उम्मीद करते हैं। हम और अधिक काम करने के लिए तैयार हैं। आज हमने यह कहा है कि यह एक ही एजेंडा है कि दुनियाभर से अधिक से अधिक वित्तपोषण को जुटाना। फ्रांस ने अपनी प्रतिबद्धताओं को आगे बढ़ाया है और हम विकास परियोजनाओं के लिए आवंटित हमारे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 0.5 फीसदी तक पहुंच गए। हम चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ऐसा ही हो।  
 

विज्ञापन

भारत-फ्रांस रक्षा संबंधों पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा, अतिरिक्त अनुबंध और खरीद आने वाले महीनों और वर्षों में होंगी। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा, राष्ट्रपति मैक्रों के साथ दोपहर के भोजन पर बहुत सार्थक बैठक हुई। हमने कई विषयों पर चर्चा की। हम यह सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं कि भारत-फ्रांस संबध प्रगति की नई ऊंचाइयों पर पहुंचें। 

पीएम मोदी की ट्रूडो से मुलाकात
पीएम मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से भी मुलाकात की। भारत-कनाडा संबंधों पर ट्रडो ने कहा, हम मानते हैं कि भारत दुनिया में एक असाधारण महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्था है और जलवायु परिवर्तन से लड़ने से लेकर नागरिकों के विकास और समृद्धि तक हर चीज में कनाडा का एक महत्वपूर्ण भागीदार है। हम काम करना जारी रखेंगे।
 

खालिस्तानी आतंकवादियों और 'विदेशी हस्तक्षेप' पर उन्होंने कहा, 'दोनों मुद्दे सामने आए। वर्षों से पीएम मोदी के साथ हमने उन दोनों मुद्दों पर कई बार बातचीत की है। कनाडा हमेशा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विवेक की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध की स्वतंत्रता की रक्षा करेगा और यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही हम हिंसा को रोकने और नफरत को कम करने के लिए हमेशा मौजूद हैं। मुझे लगता है कि कुछ लोगों के काम पूरे समुदाय या कनाडा का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। इसका दूसरा पक्ष यह है कि हमने कानून के शासन का सम्मान करने के महत्व पर जोर दिया है और हमने विदेशी हस्तक्षेप के बारे में बात की है।
 

जी-20 सदस्य बनने पर अफ्रीकी संघ के प्रमुख को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोमोस संघ के प्रमुख और अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष अझाली असौमानी के साथ भी बैठक की। उनकी बातचीत व्यापार, निवेश और समुद्री सहयोग जैसे क्षेत्रों में भारत-कोरोमोस संबंधों को आगे बढ़ाने पर फोकस थी। प्रधानमंत्री ने अफ्रीकी संघ के जी-20 का स्थायी सदस्य बनने पर भी उन्हें बधाई दी।
 

भारत की यूएनएससी की स्थायी सदस्यता को लेकर एर्दोगान ने क्या कहा
भारत को यूएनएस सी स्थायी सीट को लेकर तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तईप एर्दोगान ने कहा, भारत जैसे देश के यूएनएससी में होने पर हमें गर्व होगा। लेकिन जैसाकि आप जानते हैं कि दुनिया पांच से बड़ी है। और जब हम कहते हैं कि दुनिया उन पांच से बड़ी है, तो इसका मतलब यह है कि यह केवल अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन और रूस के बारे में नहीं है। हमी सभी के लिए कहते हैं। हम चाहते हैं सभी के पास स्थायी सदस्यता हो जो इसके सदस्य (यूएनएससी के 195 सदस्य देश) हैं और इसका एक रोटेशनल सिस्टम होना चाहिए। हमारे पास एक रोटेशनल मेकेनिज्म होना चाहिए जिसमें प्रत्येक सदस्य देश इसका स्थायी सदस्य बन सके। एर्दोगान ने जी-20 की बैठक से इतर प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की। 
 

जर्मनी के चांसलर से पीएम मोदी की मुलाकात
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली में जर्मनी के चांसलर ओलफ सोल्ज के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। अपने विचारों से जी-20 शिखर सम्मेलन को समृद्ध करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस बात पर चर्चा की गई कि कैसे भारत और जर्मनी स्वच्छ उर्जा, नवाचार और एक बेहतर ग्रह की दिशा में मिलकर काम करना जारी रख सकते हैं। 
 

जमीनी हकीकत पर विचार करने की जरूरत: रूसी विदेश मंत्री
नई दिल्ली घोषणापत्र पर आम सहमति को लेकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, 'ग्लोबल साउथ अब लेक्चर देने को तैयार नहीं है।' यूक्रेन के साथ संघर्ष विराम की संभावना पर उन्होंने कहा, 'हमें बातचीत से कोई फर्क नहीं पड़ता, जमीनी हकीकत पर विचार करने की जरूरत है।'
 

भारत दुनिया की पांचवीं महाशक्ति: अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष
अफ्रीकी संघ (एयू) के प्रमुख अजाली अने कहा, 'भारत दुनिया की पांचवीं महाशक्ति है इसलिए अफ्रीका में भारत के लिए पर्याप्त जगह है। हम यह भी जानते हैं कि भारत इतना ताकतवर है कि वह अंतरिक्ष में गया। इसलिए हमें बस समन्वय करने की जरूरत है... भारत आबादी के मामले में भी महाशक्ति है, भारत अब चीन से आगे है।'
 

दक्षिण कोरिया के साथ द्विपक्षीय बैठक
प्रधानमंत्री  मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की।


पीएम ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की मुलाकात
जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट के साथ बैठक शानदार रही। हमने अपने देशों के बीच मित्रता बढ़ाने के तरीकों के बारे में बात की। हमारे व्यवसायों के लिए सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। हम स्वच्छ ऊर्जा, सेमीकंडक्टर्स, डिजिटल प्रौद्योगिकी और बहुत कुछ में मजबूत संबंधों की उम्मीद करते हैं।'



 

नाइजीरिया के राष्ट्रपति से भी पीएम की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी और नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने शिखर सम्मेलन से अलग मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed