G20: पीएम मोदी ने विश्व के शीर्ष नेताओं से की बातचीत, बताया- भगोड़े आर्थिक अपराधियों से कैसे निपटें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू होने से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे से बातचीत की। मोदी, ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच त्रिपक्षीय बैठक से पहले यह संक्षिप्त बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार द्वारा ट्वीट की गई तस्वीर में मोदी ट्रंप से हाथ मिलाते हुए और बात करते हुए देखे गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह अपने सामरिक मित्र देशों के साथ मिलकर विश्व शांति कायम करने का काम करेंगे। तीनों राष्ट्र मिलकर विश्व शांति, समृद्धि और स्थिरता को बनाए रखने में एक बड़ी भूमिका निभाएंगे।"
Prime Minister Narendra Modi said that together with "strategic partners" -- Japan and the United States of America -- India "will play a big role in maintaining world peace, prosperity and stability"
विज्ञापन विज्ञापन
Read @ANI Story | https://t.co/vf5sQC0Xvp pic.twitter.com/4gLV1XPqIZ
— ANI Digital (@ani_digital) November 30, 2018
इसके बाद दूसरे सत्र में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय और कर प्रणाली पर पीएम मोदी ने एक नौ सूत्रीय फार्मूला प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने भगोड़े आर्थिक अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बारे में विचार रखे।
MEA: In his intervention at the 2nd session at #G20Summit on international trade, international financial and tax systems, PM Narendra Modi presented a 9-point programme to take action against fugitive economic offenders. pic.twitter.com/nsOwZiQyCq
— ANI (@ANI) December 1, 2018
कुमार ने पुतिन, इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते और ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ मोदी की बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘लीडर्स लाउंज में रूस, इटली और ब्रिटेन के नेताओं से बात हुई।’’ पीएम मोदी ने चीनी और रूसी प्रेस के साथ एक बैठक में कहा कि डब्ल्यूटीओ के दोहा विकास एजेंडा को रोक दिया गया है, हमने पेरिस समझौते के बाद से विकसित देशों की ओर से विकासशील देशों के लिए अपेक्षित वित्तीय प्रतिबद्धता नहीं देखी है।
पीएम मोदी ने चिली के राष्ट्रपति सेबस्टियन पिनेरा से भी मुलाकात की और उनके साथ कारोबार, ऊर्जा, कृषि और स्वास्थ्य जैसे परस्पर हित के कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
Prime Minister Narendra Modi met President of Chile Sebastian Pinera on the sidelines of the #G20Summit in Buenos Aires, Argentina. pic.twitter.com/6aBDMNZVuy
— ANI (@ANI) November 30, 2018
मोदी ने जी20 सम्मिट से इतर जाकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात की। त्रिपक्षीय बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा इसमें कोई संदेह नहीं है कि आज दुनिया असाधारण परिवर्तन और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। भूराजनीतिक तनाव में वृद्धि वैश्विक शासन को प्रभावित कर रही है।
PM Narendra Modi while speaking at trilateral meeting with Chinese President and Russian President: There is no doubt that the world today is going through extraordinary changes&uncertainty.The increase in geopolitical tension is affecting global governance. #G20Summit #Argentina pic.twitter.com/tTxe0C7kwc
— ANI (@ANI) November 30, 2018
इन सबसे पहले पीएम मोदी ने जी 20 सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले सभी देशों के प्रतिनिधियों के साथ व्यावहारिक मुलाकात की।
Buenos Aires, Argentina: #G20 leaders pose for a family photograph pic.twitter.com/5rfhiYjYsf
— ANI (@ANI) November 30, 2018
विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति और चीनी राष्ट्रपति के साथ भी बैठक की है। तीनों देशों ने महसूस किया कि उन्हें उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं की मदद के लिए आगे आना होगा। इसके जरिए दूसरे देशों से हमारे संबंधों में सुधार आएगा।
Vijay Gokhale,Foreign Secy in Buenos Aires,Argentina:PM had a meeting with Russian President&Chinese President.All 3 leaders felt that given our respective roles as emerging economies&markets,&influence in world,we should coordinate in various areas to contribute to global peace. pic.twitter.com/M2TRBrSr1C
— ANI (@ANI) November 30, 2018
गोखले ने जानकारी दी कि त्रिपक्षीय बैठक में वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा हमें वैश्विक आर्थिक शासन को चलाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। पीएम मोदी ने तीनों देशों को आतंकवाद, आपदा राहत व सहायता जैसे मामलों में मिलकर काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि इन पर काम होगा तो शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा।
Foreign Secy: They all felt that we should work together to steer global economic governance. They felt that 3 countries should work together in areas where we could promote peace and stability in regional crisis. We should work together on terrorism, disaster relief&assistance pic.twitter.com/vp09ZDwq1e
— ANI (@ANI) November 30, 2018