फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G20 Foreign Ministers to meet in Delhi in March 2023

G20: जी20 के विदेश मंत्रियों की मार्च 2023 में दिल्ली में होगी बैठक, भारत में तैयारियां जोरों पर

Thu, 05 Jan 2023 07:37 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 05 Jan 2023 07:37 PM IST
सार

नियोजित जी20 बैठकें न केवल बड़े महानगरों में बल्कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी आयोजित की जानी है। वहीं सरकार ने एएसआई को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए निर्देश दे दिए हैं जिसको लेकर एएसआई कमर कस रहा है।

विज्ञापन
G20 Foreign Ministers to meet in Delhi in March 2023
G20 India - फोटो : g20.org

विस्तार

भारत ने बाली में वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रभावशाली समूह जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि जी20 के विदेश मंत्रियों की बैठक मार्च 2023 में दिल्ली में होगी। देश के 56 शहरों में जी20 के विभिन्न समूहों की 215 बैठकों होगीं।

विज्ञापन


जी-20 अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी और निर्णायक होगी
जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाली में आयोजित सम्मेलन में कहा था कि भारत ऐसे समय में जी20 की कमान संभाल रहा है, जब दुनिया एक साथ भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक मंदी, बढ़ती खाद्य और ऊर्जा की कीमतों और महामारी के दीर्घकालिक दुष्प्रभावों से जूझ रही है। उन्होंने कहा था कि ऐसे समय में दुनिया जी20 की ओर उम्मीद से देख रही है। आज मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारत की जी-20 अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी और निर्णायक होगी।
विज्ञापन


बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों में होंगी जी20 बैठकें
नियोजित जी20 बैठकें न केवल बड़े महानगरों में बल्कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी आयोजित की जानी है। वहीं सरकार ने एएसआई को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए निर्देश दे दिए हैं जिसको लेकर एएसआई कमर कस रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के तहत संरक्षित भारत में कुल 3,693 विरासत स्थल हैं जो केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के दायरे में आते हैं। वहीं सरकार ने कर्नाटक में भोगा नंदीश्वर मंदिर और महाराष्ट्र में एलिफेंटा गुफाओं को पहले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया है। सूत्र ने कहा, केवल दिसंबर-मार्च की अवधि के लिए यात्रा कार्यक्रम अभी तक ज्ञात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


G-20 समूह में ये देश हैं शामिल
G-20 देशों के समूह  में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed