फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   g20 environment climate sustainability meeting chennai pm modi tells about big cat alliance save planet

PM Modi: जी20 की बैठक में बोले पीएम मोदी- धरती को बचाने के लिए भारत ने शुरू किया 'इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस'

Fri, 28 Jul 2023 09:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 28 Jul 2023 09:50 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'प्रोजेक्ट टाइगर से मिली सीख के आधार पर, यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रोजेक्ट टाइगर की वजह से ही दुनिया के 70 प्रतिशत बाघ अब भारत में पाए जाते हैं। साथ ही हम प्रोजेक्ट लॉयन और प्रोजेक्ट डॉल्फिन पर भी काम कर रहे हैं।' 

विज्ञापन
g20 environment climate sustainability meeting chennai pm modi tells about big cat alliance save planet
जी20 बैठक को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

चेन्नई में आयोजित हो रही पर्यावरण और जलवायु स्थिरता की मंत्री स्तर की बैठक को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने हाल ही में इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस की शुरुआत की है। हमारी धरती को बचाने के लिए इन जानवरों का संरक्षण बेहद जरूरी है। प्रोजेक्ट टाइगर से मिली सीख के आधार पर, यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रोजेक्ट टाइगर की वजह से ही दुनिया के 70 प्रतिशत बाघ अब भारत में पाए जाते हैं। साथ ही हम प्रोजेक्ट लॉयन और प्रोजेक्ट डॉल्फिन पर भी काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सौर ऊर्जा के मामले में भारत बहुत आगे
प्रधानमंत्री ने कहा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए अपने संबोधन में कहा कि 'आज भारत स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के मामले में दुनिया के शीर्ष पांच देशों में से एक है। हम अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन, सीडीआरआई और उद्योग परिवर्तन के लिए नेतृत्व समूह सहित अपने गठबंधन के माध्यम से अपने सहयोगियों के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे। भारत जैव विविधता संरक्षण, सुरक्षा और उसके संवर्धन पर काम करने में लगातार अग्रणी रहा है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Gujarat: आज गांधीनगर में सेमीकंडक्टर उद्योग की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, मंत्रियों के साथ की बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है बिग कैट अलायंस
भारत सरकार ने 9 अप्रैल 2023 को कर्नाटक के मैसूर में प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम के जरिए सरकार ने बाघ, शेर, तेंदुआ, बर्फ में रहने वाला तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा का संरक्षण करने की योजना बनाई है। हमारी धरती की बचाने के और प्राकृतिक संतुलन के लिए इन जानवरों का संरक्षण बेहद जरूरी है। इसी के तहत सरकार ने अफ्रीका से लाकर चीतों को देश में बसाने की पहल की है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed