फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Election G-23 Leaders Meet At Anand Sharma House Including Bhupendra Hooda Manish Tewari

कांग्रेस अध्यक्ष पद की घमासान : G-23 गुट भी मैदान में उतरेगा? आनंद शर्मा के घर हुई इन दिग्गजों की बैठक

Fri, 30 Sep 2022 09:47 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 30 Sep 2022 09:47 AM IST
सार

कल आनंद शर्मा ने जोधपुर में अशोक गहलोत से मुलाकात की। इससे पहले गहलोत ने दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलकर बीते दिनों जयपुर में हुए घटनाक्रम पर माफी मांगी थी। इसके बाद उन्होंने एलान कर दिया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

विज्ञापन
Congress President Election G-23 Leaders Meet At Anand Sharma House Including Bhupendra Hooda Manish Tewari
वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए हालिया वर्षों में पहली बार इतना सियासी घमासान नजर आ रहा है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की जादूगरी विफल होने व दौड़ से बाहर होने के बाद मानो खुला मैदान हो गया है। अब कहा जा रहा है कि कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं का समूह जी-23 भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतार सकता है। यदि ऐसा हुआ तो मुकाबला रोचक हो सकता है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के जी-23 खेमे के नेताओं ने गुरुवार को बैठक की। यह बैठक वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा के निवास पर हुई। इसमें मनीष तिवारी, पृथ्वीराज चव्हाण, भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई नेता शामिल हुए। सूत्रों का कहना है कि जी-23 खेमा भी अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार उतार सकता है। आज यह समूह एक और बैठक करेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत से मिले आनंद शर्मा
कल आनंद शर्मा ने दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस में अशोक गहलोत से मुलाकात की। इससे पहले गहलोत ने दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलकर बीते दिनों जयपुर में हुए घटनाक्रम पर माफी मांगी थी। इसके बाद उन्होंने एलान कर दिया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उधर, कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान के सीएम पद को लेकर दो दिनों में फैसला करने की बात भी कही है। इससे गहलोत के भविष्य पर भी असमंजस की स्थिति है। 

अब रेस में दिग्विजय, थरूर, खरगे के अलावा मनीष तिवारी भी होंगे?
कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में अब दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खरगे, शशि थरूर के अलावा मनीष तिवारी के भी उतरने के कयास लगाए जा रहे हैं। गुरुवार को दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के चुनाव प्राधिकरण से नामांकन पत्र लेने के साथ ही चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। इसके बाद खरगे का नाम उछला। थरूर पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वे भी पर्चा दाखिल कर सकते हैं। अब यदि जी-23 भी मैदान में उतरा तो टक्कर कांटे की हो सकती है। 

बता दें, कांग्रेस संगठन में व्यापक बदलाव की मांग सबसे पहले जी-23 के नेताओं ने ही की थी। इसमें कपिल सिब्बल व गुलाम नबी आजाद भी, जो कि अब कांग्रेस से किनारा कर चुके हैं। इस समूह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में आमूल-चूल बदलाव की मांग की थी। 


खरगे आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं
सूत्रों के मुताबिक, संभावना है कि गांधी परिवार के समर्थन से उम्मीदवार के रूप में मल्लिकार्जुन खरगे आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दलित कार्ड खेल सकती है। किसी दलित को अध्यक्ष बनाए जाने की बात इसलिए उठ रही है ताकि केंद्र सरकार द्वारा द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाए जाने के सियासी दांव का जवाब दिया जा सके। यही कारण है कि खरगे के अलावा, मीरा कुमार, मुकुल वासनिक और कुमारी शैलजा का नाम भी चर्चा में है। सूत्रों के मुताबिक, खरगे शुक्रवार सुबह सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात पर सभी की निगाहें टिकी हैं। 

आज नामांकन का अंतिम दिन, शाम तक होंगे पत्ते साफ
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आज अंतिम तिथि है। शाम तक नामांकन की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि, कौन कौन मुकाबले में अंत तक रहेगा, इसका फैसला नाम वापसी की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर को होगा। उम्मीदवारों की अंतिम सूची 8 अक्तूबर को शाम 5 बजे प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद अगर जरूरत पड़ी तो मतदान 17 अक्तूबर को कराया जाएगा। इसके बाद मतों की गिनती 19 अक्तूबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के 9,000 से अधिक प्रतिनिधि मतदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed