{"_id":"632d3f1ddf2d0863ce2df052","slug":"further-reduction-in-active-corona-cases-12-deaths-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid Update : सक्रिय कोरोना केस में और कमी, 5383 नए केस मिले, 24 घंटे में 12 मौतें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid Update : सक्रिय कोरोना केस में और कमी, 5383 नए केस मिले, 24 घंटे में 12 मौतें
Fri, 23 Sep 2022 10:37 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 23 Sep 2022 10:37 AM IST
सार
देश में कोरोना संक्रमण से 20 और लोगों ने दम तोड़ा। हालांकि, इनमें से 8 केरल द्वारा जोड़ी गई पुरानी मौतें हैं। अब मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,28,449 हो गई है। देश में कोविड के खिलाफ टीकाकरण जारी है। अब तक 217.26 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
कोविड टेस्ट लैब (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय केस और घटे हैं, जबकि 5383 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,45,58,425 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 46,342 से घटकर 45,281 रह गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण से 20 और लोगों ने दम तोड़ा। हालांकि, इनमें से 8 केरल द्वारा जोड़ी गई पुरानी मौतें हैं। अब मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,28,449 हो गई है।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 45,281 रह गई है। यह कुल संक्रमितों की तुलना में 0.10 फीसदी है। 24 घंटे में सक्रिय केस में 1061 की कमी आई है। वहीं, रिकवरी रेट 98.71 फीसदी हो गई है। देश में कोविड के खिलाफ टीकाकरण जारी है। अब तक 217.26 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। बीते 24 घंटे में हुई 12 मौतों में से महाराष्ट्र से तीन और छत्तीसगढ़, गोवा व गुजरात में हुई एक-एक मौत शामिल है।
विज्ञापन