फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Full train ticket for children

रेल यात्री कृपया ध्यान दें, बच्चों के लिए लेना होगा फुल टिकट

Fri, 01 Apr 2016 04:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Apr 2016 04:54 AM IST
विज्ञापन
Full train ticket for children

रेलवे ने अप्रैल से बच्चों के हाफ टिकट की व्यवस्था खत्म कर दी है। इसके तहत पूर्वोत्तर व उत्तर रेलवे के स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों में 5 से 12 साल तकके बच्चों का रिजर्वेशन कराने पर उनके लिए फुल टिकट लेना होगा। अगर, उन्हें बर्थ नहीं मिलती है तो टिकट हाफ ही रहेगा।

विज्ञापन


बुजुर्गों का कोटा 50 फीसदी तक बढ़ा
वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं व 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं के लिए रेलवे ने सीटों के कोटे में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।  वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं व 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं के लिए रेलवे ने नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत उनके लिए ट्रेनों में 80 से 90 सीटें आरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन


पहले शयनयान, एस टू टियर व थ्री टियर में बुजुर्गों के लिए दो सीटें रिजर्व रहती थीं, जिसे 2015 में बढ़ाकर 4 कर दिया गया और अब इसकी संख्या छह कर दी गई है, जबकि एसी टू व थ्री टियर में तीन सीटें रिजर्व रहेंगी। ऐसे ही राजधानी, दूरंतो व एसी गाड़ियों में कोटे की संख्या तीन से बढ़ाकर चार की गई है तथा मेल, एक्सप्रेस में लोअर बर्थ कोटे की संख्या तीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस माह से 139 पर कॉल से कैंसिल होगा टिकट
कन्फर्म रेल टिकटों को कैंसिल कराना अब और भी आसान कर दिया गया है। रेलवे मंत्रालय की नई सुविधा के तहत 139 पर कॉल कर अपना टिकट कैंसिल कराया जा सकेगा। इसके अलावा रिफंड के नियम भी सुधारे जाएंगे।


139 पर कॉल करने पर उन्हें वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मिलेगा, जिसे लेकर उसी दिन काउंटर पर पहुंचने के बाद रेलवे अधिकारी को दिखाना होगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इसकेलिए सॉफ्टवेयर तैयार हो चुका है और उम्मीद है कि अप्रैल केदूसरे सप्ताह में आधिकारिक रूप से इसे लांच कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed