फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Full court Commission to be formed to investigate attack on Imran khan after Shahbaz Sharif recommendation

Pakistan: इमरान खान पर हुए हमले के बाद पाक सुप्रीम कोर्ट सख्त, 24 घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करने का आदेश

Mon, 07 Nov 2022 02:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Nov 2022 02:57 PM IST
सार

इमरान खान ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद शहबाज शरीफ ने आरोपों की जांच के लिए मुख्य न्यायाधीश के अलावा वरिष्ठ न्यायाधीशों सहित एक पूर्ण अदालती आयोग के गठन की सिफारिश की है।

विज्ञापन
Full court Commission to be formed to investigate attack on Imran khan after Shahbaz Sharif recommendation
इमरान खान और शहबाज शरीफ(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान पर जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करने आदेश दिया है। कोर्ट ने पंजाब प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक से अब तक एफआईआर दर्ज न किए जाने का कारण पूछा है। कोर्ट ने कहा है कि अगर 24 घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो कोर्ट मामले को स्वतः संज्ञान लेगा। 

विज्ञापन


इसके अलावा कोर्ट ने पंजाब पुलिस को कानून के मुताबिक काम करने का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस ने कहा है कि इस मामले में कोई भी पंजाब पुलिस के काम में हस्तक्षेप नहीं करेगा। 
विज्ञापन


इमरान ने लगाया था एफआईआर दर्ज न करने का आरोप 
बता दें, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को उन पर हुए हमले के बाद एफआईआर दर्ज न किए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि अधिकारी तब तक मामला दर्ज करने से इनकार कर रहे हैं, जब तक कि वह शिकायत से एक सेना जनरल का नाम नहीं हटा देते।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठित हो सकता है अदालती आयोग 
वहीं, इमरान खान की हत्या के प्रयास मामले की जांच के लिए अदालती आयोग का गठन किया जा सकता है। इसकी सिफारिश खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की है। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश उमर अता बंदियाल से पूर्ण अदालती आयोग के गठन की मांग की है। बता दें, हमले के दूसरे दिन इमरान खान ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल नसीर पर हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद शहबाज शरीफ ने खुद पर लगे आरोपों की जांच के लिए मुख्य न्यायाधीश के अलावा वरिष्ठ न्यायाधीशों सहित एक पूर्ण अदालती आयोग के गठन की सिफारिश की है। शनिवार को एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि वह इस संबंध में आधिकारिक पत्र भी लिखेंगे। 

प्रधान न्यायाधीश कर सकते हैं विचार 
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में आधिकारिक पत्र का इंतजार कर रहा है। वहीं प्रधान न्यायाधीश इस मुद्दे पर अन्य न्यायाधीशों से विचार विमर्श भी कर सकते हैं। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री प्रधान न्यायाधीश से आयोग के गठन की मांग नहीं कर सकते हैं। अदालती आयोग का अधिकार प्रधान न्यायाधीश का होता है। 


आजादी मार्च के दौरान हुआ था हमला 
बात दें, बीते दिनों पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमला किया गया था। यह हमला उस वक्त हुआ जब इमरान खान हकीकी आजादी मार्च निकाल रहे थे। इस दौरान दो बंदूकधारियों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। हालांकि, इस हमले में इमरान खान बच गए और गोली उनके पैरों में लगी। इसके तुरंत बाद एक हमलावर को भीड़ ने पकड़ लिया। वहीं इमरान खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके ठीक एक दिन बाद इमरान खान ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed