फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Frustrated BJP Govt now resorting to IT raids on Congress for Rajyabhsa seat, says randeep surjewala

IT कार्रवाई पर कांग्रेस ने कहा- ये लोकतंत्र की हत्या, बीजेपी बोली- भर गया पाप का घड़ा

Wed, 02 Aug 2017 12:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Wed, 02 Aug 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
Frustrated BJP Govt now resorting to IT raids on Congress for Rajyabhsa seat, says randeep surjewala
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : you tube
बंगलूरू में गुजरात कांग्रेस के 44 विधायकों के ठहरने वाले रिजॉर्ट पर छापेमारी का कांग्रेस ने तीखा विरोध किया है। कांग्रेस ने कहा है कि एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए बीजेपी हर कदम उठा रही है। वो सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। ये लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस ने इसे बीजेपी की बौखलाहट बताया है और कहा है कि बीजेपी सिर्फ 1 राज्यसभा सीट जीतने के लिए हर गलत कदम उठा रही है। हालांकि ये छापेमारी गुजरात कांग्रेस के विधायकों के कमरों में नहीं की गई है। बल्कि डी के शिवकुमार के रुकने के कमरों पर छापेमारी की जा रही है। कांग्रेस के विरोध के बाद बीजेपी ने कहा कि ये कांग्रेस के पापों का फल है। अब कांग्रेस के पापों का घड़ा भर गया है। 
विज्ञापन


राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और गुजरात कांग्रेस के इन-चार्ज अशोल गहलोत ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। हमारे विधायकों को डराया-धमकाया जा रहा है। उन्हें पैसों की पेशकश की जा रही है। छापे डलवा कर उन्हें भयभीत किया जा रहा है।
विज्ञापन

 


केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नियम सभी के लिए एक हैं। कांग्रेस के पाप का घड़ा भर चुका है।
जेडीयू महासचिव केसी त्यागी ने आईटी की छापेमारी पर कहा, हो सकता है कि ये टाइमिंग पॉलिटिकल हो, पर कुछ मामले अगर निकलते हैं, तो महत्वपूर्ण होगा।
 


बंगलूरू: मंत्री के रिजॉर्ट समेत 39 जगहों पर IT के छापे, यहीं रुके हैं गुजरात के 44 कांग्रेसी MLA

इससे पहले, कर्नाटक के मंत्री डी के शिवकुमार पर छापों का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस के सीनियर लीडर अहमद पटेल ने कहा कि बीजेपी सिर्फ एक राज्यसभा सीट के लिए ये सब कर रही है। वो सत्ता की ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी डर्टी ट्रिक्स का इस्तेमाल कर हर हाल में राज्यसभा सीट जीतना चाहती है।
 
सुरजेवाला ने कहा कि गुजरात कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई। पर बीजेपी की सारी कोशिशें जब विफल रही, तो बीजेपी सरकार अब रिजॉर्ट पर ही आईटी डिपार्टमेंट से छापेमारी करा रही है।
 


कांग्रेस के सीनियर नेता अहमद पटेल ने कहा कि ईगलटन गोल्फ रिजॉर्ट पर छापेमारी बीजेपी की मानसिकता को दिखाता है। ये बीजेपी की राज्यसभा सीट जीतने के लिए बेताबी को दिखाता है।
 
अहमद पटेल ने कहा कि बीजेपी ने सरकारी मशीनरी और अन्य एजेंसियों का जमकर इस्तेमाल किया है। आयकर विभाग के ये छापे बीजेपी की बेताबी और झल्लाहट को दिखाते हैं।
 
गौरतलब है कि रिजॉर्ट पर सुबह 7 बजे से ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट छापेमारी कर रहा है। इसके साथ ही कर्नाटक के उर्जामंत्री डी के शिवकुमार के घर के साथ ही 39 जगहों पर छापेमारी चल रही है। कर्नाटक के उर्जामंत्री डी के शिवकुमार गुजरात कांग्रेस के विधायकों के मेजबान हैं और उन्हीं की देखरेख में 44 कांग्रेसी विधायकों को गुजरात से लाकर यहां रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed