फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   From water ban, trade ban to Operation Sindoor; India defeated Pakistan on every front know full details

यह नया भारत है: पानी पर रोक,व्यापार प्रतिबंध से ऑपरेशन सिंदूर तक; भारत ने पाकिस्तान को हर मोर्चे पर दी शिकस्त

Thu, 08 May 2025 06:34 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 08 May 2025 06:34 AM IST
विज्ञापन
From water ban, trade ban to Operation Sindoor; India defeated Pakistan on every front know full details
ऑपरेशन सिंदूर। - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक कर भारत ने पहलगाम हमले के 15वें दिन बदला लिया है। हालांकि हमले के बाद से ही भारत लगातार पाकिस्तान की घेराबंदी करने में जुटा हुआ था। सिंधु जल संधि को निलंबित करने से लेकर आयात प्रतिबंध तक भारत ने कुछ ऐसे प्रमुख दंडात्मक कदम उठाए हैं जिससे पहले से ही रसातल में चल रही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त होने के कगार पर पहुंच गई है। व्यापार, संचार, समुद्री पहुंच और हवाई क्षेत्र को निशाना बनाते हुए उठाए गए कदमों से पाकिस्तान को करारी आर्थिक चोट पहुंची है।

विज्ञापन


भारत ने कठोर कदम उठाते हुए पाकिस्तान से सभी तरह के आयात और निर्यात पर पाबंदी लगा दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने 2 मई को इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी थी। इसमें वे वस्तुएं शामिल हैं जो तीसरे देशों के माध्यम से भेजी गई हैं, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार का एक और रास्ता बंद हो गया है। इस कठोर कदम से दोनों देशों के बीच सीमित व्यापार पर काफी असर पड़ेगा, जो पहले से ही बहुत कम है। भारत ने अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 के बीच पाकिस्तान को 1.18 अरब डॉलर का सामान निर्यात किया, जबकि आयात केवल 28.8 लाख डॉलर था। भारत की तरफ से उठाए गए कदमों का असर पाकिस्तान की आम जनता का अपनी सरकार के प्रति नाराजगी के रूप में भी देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन

From water ban, trade ban to Operation Sindoor; India defeated Pakistan on every front know full details
सिंधु जल संधि - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सिंधु जल संधि निलंबित
पहलगाम हमले के बाद भारत ने सबसे पहली जवाबी कार्रवाई सिंधु जल संधि को निलंबित कर की थी। दोनों देशों के बीच चार युद्धों और दशकों से जारी सीमा पार आतंकवाद के बावजूद इस संधि को बरकरार रखा गया था। सिंधु नदी के जल पर पाकिस्तान की 70 फीसदी कृषि निर्भर करती है। कई शहरों के लिए पेयजल की आपूर्ति भी इस नदी से की जाती है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, 1960 की सिंधु जल संधि तत्काल प्रभाव से स्थगित रहेगी, जब तक कि पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को त्याग नहीं देता।

From water ban, trade ban to Operation Sindoor; India defeated Pakistan on every front know full details
भारत से पाकिस्तान जाते पाकिस्तानी नागरिक - फोटो : ANI
सार्क वीजा छूट योजना की निरस्त
भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) भी रद्द कर दिया है। पहलगाम हमले के एक दिन बाद हुई सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट समिति की बैठक में यह फैसला किया गया था। बैठक के बाद सरकार ने घोषणा की थी कि पाकिस्तानी नागरिकों को अब सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस वीजा पर आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को सरकार ने 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश भी दिया था।

 
विज्ञापन

From water ban, trade ban to Operation Sindoor; India defeated Pakistan on every front know full details
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव - फोटो : एएनआई

पाकिस्तानी सैन्य सलाहकार का निष्कासन
भारत ने 24 अप्रैल को पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, नौसेना और वायु सेना सलाहकारों को भी अवांछित घोषित कर दिया था और उन्हें एक सप्ताह के भीतर देश छोड़ने को कहा था। सरकार ने इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग से रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाने की घोषणा भी की थी। भारत ने इन पदों को निरस्त करने का भी एलान किया था।

From water ban, trade ban to Operation Sindoor; India defeated Pakistan on every front know full details
भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी डाक सेवाओं पर लगाई रोक - फोटो : फ्रीपिक

डाक का आदान-प्रदान भी निलंबित
व्यापार पर प्रतिबंध के साथ ही भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी तरह के डाक सेवाओं के आदान-प्रदान को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में डाक विभाग ने हवाई और जमीनी मार्गों से दोनों देशों के बीच पत्र और पार्सल के आदान-प्रदान पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

इसे भी पढ़ें- Pakistan: 1947 से अब तक हर हिमाकत का मिला मुंहतोड़ जवाब; बार-बार शिकस्त के बाद भी नहीं सुधर रहा आतंक का आका

From water ban, trade ban to Operation Sindoor; India defeated Pakistan on every front know full details
भारत-पाकिस्तान तनाव - फोटो : Adobe Stock

डिजिटल हमला
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ डिजिटल हमला करते हुए 16 पाकिस्तानी यूट्यूब  चैनलों को ब्लॉक कर दिया है, जो पहलगाम हमले को लेकर भ्रामक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित कर रहे थे। प्रतिबंधित चैनलों के कुल सब्सक्राइबरों की संख्या 6.3 करोड़ से अधिक है। इसके अतिरिक्त, भारत ने पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के सोशल मीडिया अकाउंट पर रोक लगा दी है और उन पर भड़काऊ बयान देने और गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है। इंस्टाग्राम ने भारत में कई पाकिस्तानी हस्तियों के अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। इनमें फवाद खान, आतिफ असलम, मावरा होकेन और आबिदा परवीन शामिल हैं।

From water ban, trade ban to Operation Sindoor; India defeated Pakistan on every front know full details
भारत पाकिस्तान में चरम पर तनाव - फोटो : पीटीआई

हवाई क्षेत्र बंद किया
पाकिस्तान को अलग थलग करने के लिए भारत ने पाकिस्तान में पंजीकृत विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसमें सैन्य विमानों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। पाकिस्तान ने भी अपने हवाई क्षेत्र को भारतीय विमानों के लिए बंद कर दिया है।

इसे भी पढ़ें- Ceasefire: आतंक का फन कुचलने से बौखलाया पाकिस्तान, कुपवाड़ा-बारामुला, उरी और अखनूर में फिर गोलाबारी; तस्वीरें

From water ban, trade ban to Operation Sindoor; India defeated Pakistan on every front know full details
बांदीपोरा में ध्वस्त आतंकी जमील का घर - फोटो : ANI

नौ आतंकियों के घर ध्वस्त
पहलगाम हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकियों के घरों को ध्वस्त कर दिया। इसकी शुरुआत लश्कर-ए-ताइबा के आतंकवादी आदिल अहमद थोकर के घर से शुरू हुई, जिसके बारे में माना जाता है कि वह पहलगाम हमले में शामिल था। पुलवामा, बांदीपोरा और कुपवाड़ा में अन्य संदिग्धों के घरों को भी जमींदोज कर दिया गया।

From water ban, trade ban to Operation Sindoor; India defeated Pakistan on every front know full details
अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी। - फोटो : संवाद

अटारी-वाघा सीमा को बंद किया
पहलगाम हमले के बाद भारत ने कम अवधि की वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को 30 अप्रैल तक भारत छोड़कर चले जाने का समय दिया था। इस समय सीमा की समाप्ति के बाद 1 मई को भारत ने अटारी-वाघा सीमा को पूरी तरह से बंद कर दिया। 25 अप्रैल को अटारी में एकीकृत चेक पोस्ट बंद होने के बाद से 780 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़कर जा चुके थे, जबकि भारतीय नागरिकों और दीर्घकालिक वीजा वाले पाकिस्तानियों सहित लगभग 1,560 लोग पैदल सीमा पार कर भारत आ चुके हैं।

From water ban, trade ban to Operation Sindoor; India defeated Pakistan on every front know full details
भारत ने पाकिस्तान पर सख्ती बढ़ाई (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

पाकिस्तानी जहाजों के लिए भारतीय बंदरगाह बंद
भारत ने पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों के अपने बंदरगाह पर आने पर रोक लगा दी है। नौवहन महानिदेशालय (डीजीएस) की तरफ से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं जिसमें कहा गया है कि ये उपाय राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत के शिपिंग बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Operation Sindoor Briefing: पाकिस्तान के 100 किमी अंदर तक सिंदूर का प्रहार, 25 मिनट में नौ आतंकी ठिकाने ध्वस्त 
Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए पीएम मोदी ने सुरक्षा बलों की तारीफ की; पूरी कैबिनेट ने थपथपाई मेज

From water ban, trade ban to Operation Sindoor; India defeated Pakistan on every front know full details
भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी - फोटो : Adobe Stock
उच्चायोग कर्मियों में कटौती
पाकिस्तान के साथ कूटनीति जुड़ाव को करते हुए भारत ने राजनयिकों की संख्या में भी कटौती कर दी है। भारत ने पाकिस्तान स्थित उच्चायोग में अपने राजनयिक कर्मचारियों की कुल संख्या 55 से घटाकर 30 कर दी है, जो 1 मई से प्रभावी हो गई है। पाकिस्तान को भी नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग में इसी तरह की कटौती करनी पड़ी है।

यह भी पढ़ें
Operation Sindoor Photos: मिसाइल हमले की 18 तस्वीरें, भारत के हमले में पाकिस्तानी जमीन पर भी चार ठिकाने बर्बाद 
Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed