फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   From Sabarimala to kiss of love issue, Know who is Rehana Fatima

हिंदू पार्टनर से लेकर सबरीमाला में प्रवेश तक, कई विवादों से जुड़ी हैं रेहाना फातिमा

Thu, 25 Oct 2018 02:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Oct 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
From Sabarimala to kiss of love issue, Know who is Rehana Fatima
रेहाना फातिमा - फोटो : PTI

केरल के सबरीमाला में भगवान अयप्पा के मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली बीएसएनएल की कर्मी रेहाना फातिमा का तबादला शहर के पलारीवत्तोम टेलीफोन एक्सचेंज में कर दिया गया है। इस एक्सचेंज में उन्हें जनसंपर्क का काम नहीं करना होगा। उन्हें इसलिए निकाला गया है क्योंकि सबरीमाला कर्म समिति ने मंगलवार को पलारीवत्तोम के बीएसएनएल दफ्तर तक विरोध मार्च कर फातिमा के निष्कासन की मांग की थी।


loader

केरल के सबरीमाला में भगवान अयप्पा के मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली बीएसएनएल की कर्मी रेहाना फातिमा का तबादला शहर के पलारीवत्तोम टेलीफोन एक्सचेंज में कर दिया गया है। इस एक्सचेंज में उन्हें जनसंपर्क का काम नहीं करना होगा। उन्हें इसलिए निकाला गया है क्योंकि सबरीमाला कर्म समिति ने मंगलवार को पलारीवत्तोम के बीएसएनएल दफ्तर तक विरोध मार्च कर फातिमा के निष्कासन की मांग की थी।

फातिमा ने अपने काम में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती थी। केवल हिंदू ही नहीं बल्कि फातिमा मुस्लिम धर्म के लोगों का विरोध भी झेल रही हैं। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार  केरल मुस्लिम जमात काउंसिल ने 'लाखों हिंदू श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत करने' को लेकर फातिमा को मुस्लिम समुदाय से निष्कासित कर दिया था। फातिमा केवल इसी विवाद से नहीं जुड़ी हैं। बल्कि उनका नाम और भी कई विवादों में सामने आ चुका है।

सबरीमाला विवाद

सुप्रीम कोर्ट के मंदिर पर सुनाए फैसले के बाद फातिमा ने भारी पुलिस बल के बीच मंदिर में प्रवेश की कोशिश की थी। लेकिन उन्हें प्रदर्शनकारियों ने मंदिर में जाने से रोक दिया। उनके घर में भी तोड़फोड़ की गई। फातिमा को जान से मारने की भी धमकी दी। उन्होंने अपने और अरने परिवार के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है।  

दूसरे धर्म के व्यक्ति के साथ रहना

31 साल की फातिमा एक हिंदू के साथ ओपन रिलेश्नशिप में रहती हैं। वह बचपन से ही धर्म के रूढ़िवादी रिवाजों के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। फातिमा का कहना है कि जिस दिन से उन्होंने एक हिंदू को अपना जीवनसाथी चुना है तभी से मुस्लिम काउंसिल उन्हें निशाना बना रही है। साथ ही परिवार सहित निष्कासित करने की धमकी दे रही है। सरकारी नौकरी करने वाली फातिमा के दो बच्चे भी हैं।

सभी धर्मों का करती हैं सम्मान

रेहाना फातिमा
रेहाना फातिमा - फोटो : PTI
फातिमा का कहना है कि उन्होंने अपने एक्टिविस्ट के जुनून के कारण मंदिर में प्रवेश की कोशिश नहीं की। बल्कि यह तो उनकी इच्छा थी कि वह भगवान अयप्पा को देखें। उनका कहना है कि वह सभी धर्मों का सम्मान और विश्वास करती हैं। और सभी रीति रिवाजों को भी मानती हैं इसी कारण वह मंदिर में भगवान के दर्शन भी करना चाहती थीं।

जब तस्वीर से आईं विवादों में

रूढ़िवादी प्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाली फातिमा के फेसबुक पेज के इंट्रो पर लिखा है, 'ब्रेक द रूल्स।' जिसका अर्थ है नियमों को तोड़ना। इसी साल मार्च में वह अपनी एक तस्वीर के कारण विवादों में आईं। उन्होंने अपनी टॉपलेस तस्वीर पोस्ट की थी। साथ ही वह दो तरबूजों के साथ भी नजर आ रही थीं।

उनका कहना है कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि कोझीकोड के एक मुस्लिम प्रोफेसर ने महिलाओं के स्तनों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी के विरोध में उन्होंने अपनी ऐसी तस्वीर पोस्ट की थी।

प्रोफेसर ने अपने बयान में कहा था, 'आजकल लड़कियां ऐसे कपड़े पहनती हैं, जिनसे सीना दिखता है। यह उनके शरीर का वह भाग है जो पुरुषों को आकर्षित करता है। इस्लाम में इसे ढंककर रखने की बात कही जाती है।' उन्होंने जैसे ही अपनी ये तस्वीर अपलोड की तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा और उन्हें लोगों की धमकियों का भी सामना करना पड़ा। जिसके बाद फेसबुक को ही उनकी तस्वीर हटानी पड़ी।

फिल्म अभिनेत्री भी हैं फातिमा

सरकारी नौकरी करने के अलावा फातिमा मॉडल और अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने एका नाम की एक फिल्म में काम किया है। जिसे उनके पार्टनर मनोज के. श्रीधर ने ही प्रड्यूस किया है। यह फिल्म इंटरसेक्सुअलिटी की थीम पर बनी थी। जिसमें फातिमा ने कई न्यूड और बोल्ड सीन दिए हैं।

किस ऑफ लव कैंपेन में हिस्सा

रेहाना फातिमा
रेहाना फातिमा - फोटो : ANI
फातिमा ने साल 2014 में कोच्चि में आयोजित 'किस ऑफ लव' कैंपेन में भी हिस्सा लिया था। ये कैंपेन मॉरल पोलिसिंग के खिलाफ हुआ था। फातिमा के पार्टनर मनोज ने किस की वीडियो क्लिप फेसबुक पर पोस्ट कर दी थी। जिसके बाद वह विवादों में आ गईं।

इसलिए करती हैं शरीर का इस्तेमाल

फातिमा अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर विवादों में आती हैं। उनका कहना है कि वह अपने शरीर का इस्तेमाल उन लोगों के विरोध में करती हैं जो महिलाओं के शरीर को लेकर परंपरावादी सोच रखते हैं। वह कहती हैं कि वह जो भी राय देती हैं, वो किसी भी मुद्दे पर समाज के रवैये को लेकर होती हैं।

फातिमा का कहना है कि बेशक उन्हें सबरीमाला मंदिर में दर्शन न करने दिया गया हो लेकिन वह इस बात से बेहद खुश हैं कि वह मंदिर के इतना करीब तक गईं। वो भी भारी विरोध होने के बावजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed