फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   from MP, Rajasthan and Karnataka to Centre how cylinder is playing role in polls

Cylinder Politics: पहले राजस्थान, MP में सस्ता सिलेंडर देने की होड़, अब केंद्र ने 200 रुपये घटाई कीमतें

Tue, 29 Aug 2023 05:19 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 29 Aug 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार
Cylinder Politics: केंद्रीय कैबिनेट ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। इससे पहले रविवार को मध्य प्रदेश सरकार ने 450 रुपए में गैस सिलेंडर मुहैया कराने की घोषणा की थी।
loader
from MP, Rajasthan and Karnataka to Centre how cylinder is playing role in polls
एलपीजी सिलेंडर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

एक ओर जहां इस साल के अंत में पांच राज्यों में विधानसभा होने हैं, वहीं दूसरी ओर अगले साल आम चुनाव भी हैं। इस बीच, आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गरीबों के लिए सस्ते दाम में एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराने के फैसले को मंजूरी दे दी। केंद्र ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की अतिरिक्त कटौती की है। इससे पहले रविवार को मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने 450 रुपए में गैस सिलेंडर मुहैया कराने की घोषणा की थी। एलपीजी के लिए अभी केंद्र ने क्या घोषणा की है? इससे पहले किन राज्यों में सस्ते सिलेंडर देने की घोषणा की गई है? आइये समझते हैं...

सिलेंडर की कीमतों में कटौती
सिलेंडर की कीमतों में कटौती - फोटो : amarujala.com
एलपीजी के लिए अभी केंद्र ने क्या घोषणा की है?
केंद्रीय कैबिनेट ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत देने के लिए रक्षाबंधन और ओणम पर बड़ा एलान किया है। गैस सिलेंडर की कीमतों में सभी उपभोक्ताओं को 200 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। यानी उन्हें एक गैस सिलेंडर पर 400 रुपये की छूट मिलेगी। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसका एलान किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत लोगों को गैस सिलेंडर पर अलग से 200 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। यानी उन्हें कुल 400 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। 200 रुपये की सब्सिडी सभी उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे। केद्रीय मंत्री ने बताया कि 75 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन भी दिया जाएगा। उन्हें पाइप और चूल्हा भी मुफ्त में दिए जाएंगे।

बता दें कि उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) को मई 2016 में आरम्भ किया गया था। इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को अपना पहला कदम उठाने और स्वच्छता से खाना पकाने की दिशा में व्यवहारिक बदलाव लाने में मदद करना है। सरकार का कहना है कि पीएमयूवाई ने लाखों गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन मुहैया करवाकर स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त जीवन की दिशा में उनके पहले कदम में सफलतापूर्वक सहायता की है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान।
सीएम शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : Amar Ujala Digital
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की गारंटी के जवाब में सस्ता सिलेंडर 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को जंबूरी मैदान भोपाल में लाड़ली बहना सम्मेलन में कई घोषणाएं कीं। एक अहम घोषणा में मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन के अवसर पर लाड़ली बहनों को एक रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपये में पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लाड़ली बहनों के हित में रसोई गैस सिलेंडर के लिये आगे स्थायी व्यवस्था की जाएगी। राज्य शासन संबंधित गैस एजेन्सी से जानकारी प्राप्त करेगी और सावन के इस पवित्र अवसर पर लाड़ली बहनों को 600 रुपये प्रतिमाह तक की राशि की प्रतिपूर्ति उनके बैंक खातों में राशि डालकर की जाएगी। ताकि बहनों को रसोई गैस सिलेंडर की लागत 450 रुपये ही आये।

दरअसल, कांग्रेस की चुनावी गारंटियों में से एक किफायती दाम में गैस सिलेंडर मुहैया कराना भी था। कांग्रेस ने कहा था कि राज्य में उसकी सरकार आई तो महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा। अब राज्य की भाजपा सरकार ने इससे 50 रुपये और कम करने की घोषणा कर दी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एलपीजी गैस सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर्स से किया संवाद
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एलपीजी गैस सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर्स से किया संवाद - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में अप्रैल से चल रही इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना 
चुनावी राज्य राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने इसी साल एक अप्रैल को सस्ती दर पर प्रतिमाह एक सिलेण्डर देने के लिए इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना शुरू की थी। सरकार की मानें तो इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार की ओर से उज्ज्वला योजना के कनेक्शनधारी परिवारों को प्रति गैस सिलेण्डर 410 रुपए की सब्सिडी दी जाती है। वहीं, बीपीएल गैस कनेक्शनधारकों को प्रति गैस सिलेंडर 610 रुपए की सब्सिडी मिलती है।

रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि राजस्थान में देश का सबसे सस्ता गैस सिलेंडर मिल रहा है। उन्होंने कहा था कि पूरे देश में 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने वाला राजस्थान एकमात्र राज्य है। 

कर्नाटक चुनाव में सिलेंडर पॉलिटिक्स
कर्नाटक चुनाव में सिलेंडर पॉलिटिक्स - फोटो : SOCIAL MEDIA
कर्नाटक चुनाव में सिलेंडर पॉलिटिक्स 
इसी साल मई में संपन्न हुए कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भी एलपीजी सिलेंडर एक अहम मुद्दा बनकर उभरा था। कर्नाटक में मतदान से एक दिन पहले कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने एक रसोई गैस की पूजा की थी। इतना ही नहीं उन्होंने उसकी आरती करते हुए मतदाताओं से वोट डालने जाने से पहले ऐसा करने का आग्रह किया था। इसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने भाषण वाले वीडियो को ट्वीट कर सिलेंडर की बढ़ी कीमत का मुद्दा उठाया था।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में कर्नाटक की जनता के लिए कई बड़े वादे किए थे। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में गरीबों को साल में तीन बार गरीबों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। घोषणा पत्र में कहा गया था कि ये सिलेंडर उगाड़ी, गणेश चतुर्थी और दीपावली में दिया जाएगा। इसके अलावा, राज्य के तीसरे बड़े दल जेडीएस ने भी चुनाव में घोषणा की थी कि यदि उसकी सरकार बनी तो पांच मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे। हालांकि, दोनों दलों को इस चुनाव में करारी हार मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed