फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   from march 1 above 60 years and above 45 years of age people will get vaccine at free of cost prakash javdekar

कोरोना : एक मार्च से दूसरे चरण का टीकाकरण, 60 साल से ऊपर के लोगों को लगेगा टीका

Wed, 24 Feb 2021 03:35 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 24 Feb 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
from march 1 above 60 years and above 45 years of age people will get vaccine at free of cost prakash javdekar
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एलान किया कि एक मार्च से कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। इस चरण के तहत 60 साल की उम्र के लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। इसके अलावा 45 साल की उम्र वाले उन लोगों को भी वैक्सीन दी जाएगी, जिन्हें पहले से कोई बड़ी बीमारी है। 

विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि 10,000 सरकारी और 20,000 निजी केंद्रों पर लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि सरकारी केंद्रों पर लोगों को मुफ्त में वैक्सीन की डोज दी जाएगी। वहीं जो लोग निजी केंद्र से वैक्सीन लगवाएंगे, उन्हें भुगतान करना होगा। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अगले तीन-चार दिनों में स्वास्थ्य मंत्रालय वैक्सीन बनाने वाली कंपनी और अस्पतालों से विचार-विमर्श कर इस राशि पर फैसला लेगा। 
विज्ञापन


 
मंगलवार तक 1.19 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका
एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार तक कुल 1,19,07,392 टीके की खुराक दी गई है। लाभार्थियों में पहली खुराक ले चुके 64,71,047 स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्ल्यू), दूसरी खुराक लेने वाले 13,21,635 एचसीडब्ल्यू और कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात 41,14,710 कर्मी (एफएलडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है।



मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 39वें दिन शाम 6 बजे तक टीकाकरण की पहली खुराक से संबंधित प्रतिकूल असर के पांच मामले और टीके की दूसरी खुराक से संबंधित प्रतिकूल प्रभाव के तीन मामले सामने आए। 

अंतिम रिपोर्ट के अनुसार टीके के कुल 1,19,07,392 लाभार्थियों में बिहार से 5,82,966, केरल से 4,68,145, कर्नाटक से 7,20,392, मध्य प्रदेश से 6,75,401, महाराष्ट्र से 10,03,706, दिल्ली से 3,41,283, गुजरात से 9 01,400, उत्तर प्रदेश से 12,26,775 और पश्चिम बंगाल से 7,60,539 शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed