{"_id":"57c75ad44f1c1b657c2cb2de","slug":"from-defense-to-pharma-fdi-rules-were-simple-cabinet-approval","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रक्षा से लेकर फार्मा तक में विदेशी निवेश हुआ आसान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रक्षा से लेकर फार्मा तक में विदेशी निवेश हुआ आसान
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Sep 2016 04:03 AM IST
विज्ञापन
fdi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने रक्षा से लेकर फार्मा तक की एफडीआई नीति को और सरल बना दिया है। इसके अलावा खाद्य उत्पाद, नागरिक विमानन, सिंगल ब्रांड रिटेल, प्राइवेट एजेंसी जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी की बैठक में नियमों के सरलीकरण को मंजूरी दे दी गई।
कैबिनेट के फैसले के मुताबिक सिंगल ब्रांड रिटेल में एफडीआई के तहत स्टोर खोलने वाली कंपनी को स्थानीय स्तर पर 30 फीसदी की खरीदारी करने की अनिवार्य शर्त से छूट दे दी गई। सिंगल ब्रांड रिटेल में 100 फीसदी तक एफडीआई की इजाजत हैं। लेकिन स्थानीय स्तर पर खरीदारी की शर्त से छूट पहले तीन साल के लिए होगी। लेकिन तीन साल के बाद स्थानीय स्तर पर खरीदारी अनिवार्य होगा। एप्पल जैसी कई कंपनियां सिंगल ब्रांड रिटेल में स्थानीय स्तर पर खरीदारी की शर्त से छूट मांग रही थी।
खाद्य पदार्थ
भारत में निर्मित या उत्पादित खाद्य पदार्थों के प्रोत्साहन के लिए भी इससे जुड़े एफडीआई नियमों में बदलाव किया गया है। अब भारत में निर्मित या उत्पादित खाद्य पदार्थों के कारोबार के लिए 100 फीसदी एफडीआई के तहत स्टोर खोले जा सकेंगे और इसके लिए सरकार की इजाजत नहीं लेनी होगी। स्वदेशी खाद्य पदार्थों के ई-कारोबार में 100 फीसदी एफडीआई की इजाजत दे दी गई है।
विज्ञापन
रक्षा
अब स्माल आम्र्स के क्षेत्र में भी एफडीआई की इजाजत दे दी गई है। रक्षा क्षेत्र में 49 फीसदी तक के एफडीआई के लिए सरकार से कोई इजाजत की जरूरत नहीं है जबकि इससे अधिक एफडीआई के लिए सरकार की इजाजत लेनी पड़ती है। अभी रक्षा क्षेत्र में 49 फीसदी से अधिक ए$फडीआई की मंजूरी प्रस्ताव के आधार पर दिए जाने का प्रावधान है। वहीं जो कंपनी भारत में एफडीआई के तहत यूनिट लगाएगी, उसे भारत को तकनीक भी देने की शर्त है।

रक्षा से लेकर फार्मा तक के एफडीआई नियमों को और आसान बनाया गया
फार्मा
फार्मा क्षेत्र में 100 फीसदी एफडीआई की इजाजत है। ग्रीनफील्ड फार्मा में बिना सरकारी इजाजत के (ऑटोमेटिक रूट) 100 फीसदी की इजाजत है, लेकिन ब्राउनफील्ड फार्मा में एफडीआई की इजाजत के लिए सरकारी मंजूरी लेनी पड़ती है। बुधवार को किए गए बदलाव के मुताबिक ब्राउनफील्ड फार्मा में 74 फीसदी तक एफडीआई के लिए अब सरकार की इजाजत नहीं लेनी होगी।
नागरिक विमानन क्षेत्र
एयरपोर्ट से जुड़ी ब्राउनफील्ड परियोजना में 74 फीसदी एफडीआई वाली एयरपोर्ट परियोजना को सरकारी मंजूरी नहीं लेनी होती है। लेकिन एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण में तेजी लाने के उद्देश्य से बुधवार को एयरपोर्ट की ब्राउनफील्ड परियोजना में अब 100 फीसदी तक की एफडीआई के लिए सरकार की मंजूरी नहीं लेनी होगी। एयरपोर्ट की ग्रीनफील्ड परियोजना में 100 फीसदी तक एफडीआई की ऑटोमेटिक रूट से इजाजत पहले से ही है।
निजी सुरक्षा एजेंसी
बुïधवार को कैबिनेट के फैसले में निजी सुरक्षा एजेंसी की एफडीआई नीति में भी बदलाव किया गया। अभी निजी सुरक्षा एजेंसी में 49 फीसदी एफडीआई की इजाजत सरकारी रूट से हैं। लेकिन अब 49 फीसदी तक के एफडीआई की इजाजत ऑटोमेटिक रूट से दे दी गई। 50 फीसदी से लेकर 74 फीसदी तक के एफडीआई के लिए सरकार से मंजूरी लेनी पड़ेगी।