{"_id":"5923d2144f1c1b4d6a537543","slug":"friday-namaz-in-sign-language-at-kerala-mosque","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: मूक-बधिरों के लिए देश की पहली मस्जिद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरल: मूक-बधिरों के लिए देश की पहली मस्जिद
amarujala.com- presented by: अकरम
Updated Tue, 23 May 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
धर्म का पालन करने में सही-सलामत लोगों को तो किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता, लेकिन शायद ही किसी का ध्यान दिव्यांगों को धर्म का पालन करने में आ रही दिक्कतों की ओर गया हो।
विज्ञापन
केरल में एक शख्स ने काबिले तारीफ पहल करते हुए मूक-बधिर लोगों के लिए देश की पहली ऐसी मस्जिद बनाई है, जिसमें मूक-बधिर आसानी से नामाज पढ़ सकेंगे। मल्लपुरम के पुलिक्कल में सोमवार को मस्जिद अल-रहम का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
5 एकड़ जमीन पर इस मस्जिद में जुमे की नमाज के वक्त होने वाले खुतबे को सुन और बोल नहीं सकने वाले लोगों के लिए सांकेतिक भाषा में अनुवाद किया जाएगा। इस मस्जिद में एक साथ 500 लोग नमाज पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा हर नमाज में दिए जाने वाले धर्मोपदेश के लिए भी संकेतों की भाषा के विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। लोगों को देखने में परेशानी न हो इसके लिए मस्जिद की दीवारों पर एलसीडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं।
एबिलिटी फाउंडेशन नाम के गैर-सरकारी चैरिटेबल संस्था के चेयरमैन मुस्तफा मदनी ने बताया कि उन्हें मस्जिद को बनाने का ख्याल उस वक्त आया जब उन्हें पता तला कि जो छात्र सुन नहीं सकते वो परेशानी की वजह से नमाज और प्रार्थना सभा छोड़ देते हैं। अल-रहम मस्जिद का निर्माण अक्टूबर 2016 में शुरू हुआ था। इसे बनाने में करीब 75 लाख रुपये खर्च आया।