फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Free poha-jalebi to gifts How EC luring voters to polling booths, know the details

LS Polls: देशभर में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनोखी पहल, कहीं फ्री में पोहा-जलेबी तो कहीं मिल रहा इनाम

Mon, 13 May 2024 11:45 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 13 May 2024 11:45 AM IST
सार

जगह -जगह मतदान केंद्रों पर वोटरों की सुविधाओं का खास ध्यान रखा गया। लोकतंत्र के इस उत्सव में लोग बढ़-चढ़कर शामिल हों, इसके लिए चुनाव आयोग से लेकर जिला प्रशासन तक ने कमर कस ली है।

विज्ञापन
Free poha-jalebi to gifts How EC luring voters to polling booths, know the details
देशभर में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनोखी पहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर निर्वाचन विभाग ने कमर कस ली है। चुनाव आयोग इसके लिए कई तरह के उपाय आजमा रहा है। कहीं फोन करके तो कहीं खाने-पीने की व्यवस्था करके मतदाताओं से वोट डालने की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में एक और अनोखी पहल की गई। जनता से कहा जा रहा कि वोट करो और फ्रिज, टीवी, बाइक, वाशिंग मशीन और मिक्सर जैसे इनाम लेकर जाओ।

विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर का आ रहा लोगों के पास फोन
मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा वोट डालने को लेकर जागरूक करने के लिए क्रिकेट के 'भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को नेशनल आइकॉन बनाया है। लोगों के पास चुनाव आयोग और सचिन तेंदुलकर के फोन आ रहे हैं। वह लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए कह रहे हैं। 
विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर फोन पर कहते हैं, 'हेलो! मैं आप सभी को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक पारंपरिक मर्यादाओं को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखते हुए धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी लालच से प्रभावित हुए बिना सभी अपने मतदान का प्रयोग करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटरों को फ्री में मिल रहा पोहा-जलेबी और आइसक्रीम का स्वाद
कई राज्यों में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों ने तय किया है कि वे मतदान के शुरुआती घंटों में वोट डालने वाले लोगों को पोहा, जलेबी, आईसक्रीम और अन्य खाद्य पदार्थ मुफ्त में परोसेंगे। लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी बढ़ाने को लेकर पहले मतदान फिर जलपान की तर्ज पर कई रेस्टोरेंट खाने-पीने में काफी छूट देने की बात सामने आई। जानकारी के मुताबिक, मतदान के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाने पर नोएडा में 50 से ज्यादा रेस्टोरेंट में लोगों को खाने-पीने पर भारी छूट मिलने वाली है। इसके साथ ही नोएडा के सेक्टर 137 में बने एक निजी अस्पताल में भी मतदान के बाद हेल्थ चेकअप और जांच फ्री करने की बात कही गई है। वहीं, पोहा, जलेबी, आइसक्रीम और अन्य खाद्य पदार्थ मुफ्त में परोसने की पेशकश मध्यप्रदेश में मतदान को बढ़ावा देने के लिए की गई। 

पहले आओ वाली इनामी योजना
इसी कड़ी में मतदान फीसदी बढ़ाने के लिए कई जिला प्रशासनों ने अनोखा नवाचार शुरू किया है। जनता को वोट डालने के लिए कहा जा रहा कि वोट करो और इनाम लेकर जाओ। अब जो वोट डालने आएगा उसका ड्रॉ निकलेगा। इसमें उसे हीरे की अंगूठी, फ्रिज, टीवी, बाइक, वाशिंग मशीन और मिक्सर जैसे कई इनाम मिल सकते है।

जगह -जगह मतदान केंद्रों पर वोटरों की सुविधाओं का खास ध्यान रखा गया। लोकतंत्र के इस उत्सव में लोग बढ़-चढ़कर शामिल हों, इसके लिए जिला प्रशासन व्यापक प्रबंध कर रहा है। मतदाताओं को वोट डालने के दौरान गर्मी न झेलनी पड़े, इसके लिए बूथ के बाहर तंबू लगाए गए हैं और ठंडे पानी के साथ ही कूलर की भी व्यवस्था की गई है।


मतदान करने से मिली हीरे की अंगूठी
भोपाल में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए भोपाल के कई पोलिंग बूथों पर लॉटरी स्कीम का आयोजन किया गया था। एक बूथ पर तो एक मतदाता की किस्मत ही चमक गई। योगेश साहू नाम के एक मतदाता ने सुबह 11 बजे हुए पहले ड्रॉ में हीरे की अंगूठी जीती। दरअसल, प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए यहां लकी ड्रॉ निकाला था। भोपाल जिला प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनोखी पहल की थी। यहां प्रशासन की ओर से हर बूथ पर लकी ड्रॉ की घोषणा की गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed