फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Free Covid vaccine offer by Kerala CM Pinarayi Vijayan kicks up controversy

केरल: निशुल्क टीके की घोषणा कर फंसे सीएम विजयन, विपक्षी दल राज्य चुनाव आयोग पहुंचे

Sun, 13 Dec 2020 06:37 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 13 Dec 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Free Covid vaccine offer by Kerala CM Pinarayi Vijayan kicks up controversy
पिनराई विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

केरल में कोरोना टीका निशुल्क उपलब्ध कराने संबंधी मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के बयान के खिलाफ विपक्षी गठबंधन यूडीएफ और भाजपा ने रविवार को राज्य चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन


विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का बयान चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है क्योंकि चार उत्तरी जिलों में 14 दिसंबर को स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं। हालांकि, सत्तारूढ़ माकपा ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे 'बचकाना' करार दिया है।
विज्ञापन



कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के संयोजक एमएम हसन ने संवाददाताओं से कहा कि गठबंधन ने राज्य चुनाव आयोग से संपर्क किया है क्योंकि चार जिलों में चुनाव होने जा रहे हैं और यह घोषणा आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा, 'इस तरह की घोषणा करने की ऐसी कोई जल्दी नहीं थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी जोसेफ ने भी इस बाबत आयोग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इस तरह की घोषणा कर मुख्यमंत्री मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं और यह साफ तौर पर आचार संहिता का उल्लंघन है।

इस बीच, माकपा के प्रदेश प्रभारी सचिव ए विजयराघवन ने त्रिशुर में संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा राज्य में जारी कोविड-19 उपचार कार्यक्रम का एक हिस्सा थी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा था कि केरल के सभी लोगों के लिए कोविड-19 का टीका निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

भाजपा ने की चुनाव आयोग से शिकायत
केरल के भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा, 'केरल के मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य में कोरोना वैक्सीन मुफ्त होगी, यह आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। भाजपा ने इस पर चुनाव आयोग को एक शिकायत दी है।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed