फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fraud of companies in concern of job for iitians and engineers

नौकरी देने के नाम पर फ्रॉड,एक साल बाद भी नहीं बताई ज्वाइनिंग डेट

Thu, 02 Jun 2016 12:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Jun 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
fraud of companies in concern of job for iitians and engineers

हम जब भी किसी नौकरी का इंटरव्यू देने के बाद उसमें सेलेक्ट हो जाते हैं तो हमें इतंजार रहता है उस तारीख का जो हमारी नौकरी का पहला दिन यानी ज्वाइनिंग डेट का। लेकिन चेन्नई स्थित एसआरएम विश्वविद्यालय के छात्र वी कौशिक इस मामले में किस्मत वाले नहीं है। वो अपने बैच के टॉपर तो थे ही साथ ही साथ सबसे पहले प्लेसमेंट भी हासिल कर ली थी। लेकिन एक साल के बाद भी उन्हें एलएण्डटी इन्फोटेक से ज्वाइनिंग की तारीख का पता नहीं चला। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को कौशिक ने बताया कि मैंने जब इंटरव्यू दिया तो मुझे इस बात की उम्मीद नहीं था कि मेरे साथ ऐसा मजाक होगा। उन्होंने बताया कि वो अपने बैच के टॉपर होने के बाद भी अभी तक उनके पास नौकरी नहीं है।

विज्ञापन


ऐसे हालात के शिकार सिर्फ कौशिक ही नहीं बल्कि कई ऐसे इंजनियरिंग कॉलेज्स के स्टूडेंट हुए हैं। वो ऑफिस में नहीं बल्कि वहां के कागजों में नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि उपरोक्च कंपनी ने सन् 2014 में स्टूडेंट्स को ऑफर किए गए जॉब्स वापस ले लिए तो  वहीं फ्लिपकार्ट ने भी इसी साल आईआईएस और आईआईटी के छात्रों की ज्वाइनिंग के बाद उन्हें दिसंबर तक ज्वाइन करने से रोक खासा झटका गिया। गौरतलब है कि एलएण्डटी इन्फोटेक ने साल 2014 में 1500 इंजिनियरिंग छात्रों को जॉब ऑफर की थी लेकिन उन्हें कंपनी की ओर से वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद से बीटेक स्टूडेंट ने बताया कि उन्हें अक्टूबर 2014 में एलऐंडटी इन्फोटेक की ओर से ऑफर लेटर इस वादे के साथ मिला कि 2016 में उनकी नियुक्ति करा दी जाएगी लेकिन कंपनी ने सरप्राइज असेसमेंट टेस्ट के बेस पर उनकी नौकरी रद्द कर दी और अब वे फिर से नौकरी की तलाश में जुट गए हैं।


इतना ही नहीं कंपनियों की ओर से वादा खिलाफी का शिकार आईआईटी और आईआईएम से पास ग्रेजुएट्स भी हुए हैं। बीते कई महीने में जहां कुछ कंपनियों ने डिफर्ड लेटर्स ऑफ इंटेंट जारी कर दिया है वहीं कुछ ने दिसंबर 2016 तक के लिए ज्वाइनिंग की डेट आगे बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed