{"_id":"5a8746a64f1c1b78028b4bf8","slug":"fraud-of-5000-crores-in-the-last-one-year-revealed-in-the-new-fir-against-mehul-choksi","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNB फ्रॉड : 5000 करोड़ का घपला पिछले एक साल में किया, मेहुल चोकसी के खिलाफ CBI की नई FIR में खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PNB फ्रॉड : 5000 करोड़ का घपला पिछले एक साल में किया, मेहुल चोकसी के खिलाफ CBI की नई FIR में खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Feb 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई ने शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक के साथ धोखाधड़ी के मामले में गीताजंलि ग्रुप के प्रमोटर मेहुल चोकसी के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की। इसमें 143 लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए 2017-18 के दौरान 4886 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान तीन कंपनियों गीताजंलि जेम्स, नक्षत्र और गिली के नाम पर लेने का आरोप है। इससे पहले एजेंसी ने 280 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में अलग से मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
मेहुल चोकसी के खिलाफ सीबीआई की नई एफआईआर में खुलासा
2017-18 में 143 एलओयू के जरिए आरोपियों ने लिया भुगतान
पीएनबी के चार अधिकारियों ने जांच एजेंसी ने की पूछताछ
जांच एजेंसी ने पंजाब नेशनल बैंक के चार अधिकारियों बेचू तिवारी, संजय कुमार प्रसाद, मोहिंदर कुमार शर्मा और मनोज खरात से पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि बेचू तिवारी फरवरी 2015-17 के दौरान मुंबई के नरीमन प्वाइंटर शाखा में मुख्य प्रबंधक, संजय कुमार 2016-17 में ब्रैडी हाउस शाखा में एजीएम, जोनल ऑडिट ऑफिस के मुख्य प्रबंधक मोहिंदर नवंबर 2015-जनवरी 17 के दौरान समवर्ती ऑडिटर थे। इसके अलावा खरात नवंबर 2014 से दिसंबर 2017 तक सिंगल विंडो ऑपरेटर थे।
विज्ञापन
293 एलओयू की बात सामने आई
डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल के नेतृत्व में इस मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। सरकारी बैंक ने आरोप लगाया है कि 293 लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की कंपनियों को 11400 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ।
विज्ञापन
एफआईआर में इनके नाम
नई एफआईआर में गीताजंलि जेम्स के एमडी मेहुल चोकसी, पीएनबी के सेवानिवृत्त डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी, मनोज खरात, तीन कंपनियों गीताजंलि जेम्स लिमिटेड, गिली इंडिया लिमिटेड, नक्षत्र ब्रांड लिमिटेड, इन कंपनियों के डायरेक्टर कृष्णन संगमेश्वरन, नाजुरा यश अजनेरी, दिनेश गोपालदास भाटिया, अनियत शिवरमन नायर और धनेश वृजलाल सेठ का नाम शामिल है। इसके अलावा ज्योति भरत वोरा, अनिल उमेश हल्दीपुर, चंद्रकांत कानू करकरे, पंखुड़ी अभिजीत वरंगे, मिहिर भास्कर जोशी और बैंक के अनाम अधिकारी के नाम भी हैं।